पीएम का 76वां जन्मदिन कल, देशभर में कार्यक्रम:उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे, गुजरात से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा; फरीदाबाद में दिव्यांगों को स्कूटी | ACTPnews

पीएम का 76वां जन्मदिन कल, देशभर में कार्यक्रम:उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे, गुजरात से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा; फरीदाबाद में दिव्यांगों को स्कूटी

पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से भी जोड़ा गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भाजपा ने लोगों से घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। गुजरात स्थित पीएम के जन्मस्थल वडनगर और वाराणसी से बाइक यात्रा शुरू होगी। फरीदाबाद में भाजपा सांसद दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटेंगे। उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया समेत 10 प्रमुख जगहों को लाइट्स से जगमग किया जाएगा। इधर पटना में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के कटआउट की आरती उतारी और दूध चढ़ाया। गुजरात: वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से 17 सितंबर को सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू होगी। करीब 1,000 युवा इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा 10 राज्यों और 193 जिलों से होकर गुजरेगी। इसका समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। गुजरात से निकली चार उपयात्राएं आज रात तक वडनगर पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्य बाइक यात्रा की शुरुआत होगी। मध्य प्रदेश: उज्जैन में जलेंगे 25 लाख से ज्यादा दीप उज्जैन में 17 सितंबर को शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। हरियाणा: दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री और फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर सुबह 10:30 बजे स्कूटी वितरित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आने-जाने में आसानी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पश्चिम बंगाल: 50 हजार लाभार्थियों का कार्यक्रम कोलकाता के बोईमेला ग्राउंड में 17 सितंबर को करीब 50 हजार अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को जुटाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करने की संभावना है। महाराष्ट्र: मुंबई की 10 जगहें रोशन होंगी मुंबई में 17 सितंबर को गेटवे ऑफ इंडिया, आरे कॉलोनी, बांधगंगा, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड और संजय गांधी नेशनल पार्क समेत 10 प्रमुख जगहों को रोशन करने की योजना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports