Quockerwodger… शशि थरूर ने X फिर लिखी ऐसी इंग्लिश, इस शब्द के जरिए सरकार पर कसा तंज, मतलब भी बताया | ACTPnews

Quockerwodger... शशि थरूर ने X फिर लिखी ऐसी इंग्लिश, इस शब्द के जरिए सरकार पर कसा तंज, मतलब भी बताया


कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी के लिए जाने जाते हैं। शशि थरूर अक्सर कम इस्तेमाल होने वाले और कठिन उच्चारण वाले अंग्रेजी शब्दों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को एक ऐसा ही शब्द ‘क्वॉकरवॉजर’ (Quockerwodger) साझा किया है। थरूर ने इसे ‘हमारे दौर का शब्द’ बताया है। 

थरूर ने क्वॉकरवॉजर (Quockerwodger) का बताया मतलब

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने ‘क्वॉकरवॉजर’ (Quockerwodger) का अर्थ भी साझा किया है। थरूर ने इसके जरिये सरकार पर कटाक्ष किया है। थरूर ने एक्स पर इसकी परिभाषा का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘क्वॉकरवॉजर — एक राजनीतिक कठपुतली, ऐसा व्यक्ति जिसे कोई दूसरा नियंत्रित करता है और जो उसके निर्देशों के अनुसार काम करता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे दौर का शब्द! मेरा मानना है कि सत्तारूढ़ दल ने पिछले एक दशक में ऐसे कुछ लोगों को जन्म दिया है।’

इसके पहले भी कई शब्दों का कर चुके हैं जिक्र

यह पहली बार नहीं है, जब थरूर ने इस शब्द का जिक्र किया है। अप्रैल 2022 में भी उन्होंने इसका अर्थ साझा किया था और इसे हमारी राजनीतिक शब्दावली में एक उपयोगी इजाफा बताया था। 

Allodoxaphobia के जरिए भाजपा पर साधा निशाना

लेखक, नेता और शब्दों के जानकार थरूर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स को यह जांचने के लिए शब्दकोश खंगालने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या ऐसे शब्द वास्तव में मौजूद हैं। थरूर ने कम इस्तेमाल होने वाले शब्दों जैसे ‘एलोडोक्साफोबिया’ (Allodoxaphobia) के जरिए भी भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है।

farrago और troglodyte जैसे शब्दों का भी कर चुके इस्तेमाल

उन्होंने इसका अर्थ (दूसरों की) “राय या विचारों का तर्कहीन डर” बताया था। इससे पहले भी वह ‘फरागो’ (farrago)  और ‘ट्राग्लोडाइट’ (troglodyte) जैसे शब्दों से लोगों को चौंका चुके हैं। 

जानिए इन दोनों शब्दों का मतलब

‘फरागो’ का अर्थ गड़बड़झाला होता है, जबकि ‘ट्राग्लोडाइट’ शब्द ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसे जानबूझकर अज्ञानी या पुराने विचारों वाला माना जाता है। 

इसीलिए शशि थरूर अपनी बेहतरीन अंग्रेजी और शब्दों के अनोखे इस्तेमाल के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके भाषणों और एक्स पोस्ट में ऐसे कई शब्द सुनने-पढ़ने को मिलते हैं, जिनका मतलब समझने के लिए डिक्शनरी की जरूरत पड़ जाती है।

ये भी पढ़ें: 

‘गूंज’ नहीं, केवल ‘धमाका’, DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *