‘ब्रह्मास्त्र’ फेम सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर | ACTPnews

'ब्रह्मास्त्र' फेम सौरव गुर्जर पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर


‘महाभारत’, ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ सहित कई चर्चित सीरियल और रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ में नजर आ चुके एक्टर सौरव गुर्जर और डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर सौरव गुर्जर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सौरव गुर्जर को एक महिला से यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अभिनेता पर  एक 29 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट से धर दबोचा और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सौरव गुर्जर पर यौन शोषण का आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक्टर और पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक 29 साल की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर सौरव को मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने हिरासत में लिया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला का आरोप है कि सौरव ने उसे शादी का झूठा झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है।

सोशल मीडिया के जरिए महिला से हुई थी जान-पहचान

शिकायत के अनुसार, सौरव गुर्जर से महिला की पहचान 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के ज़रिए हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद दोनों की व्हाट्सएप पर बात होने लगी, जहां से दोनों के बीच नजदीकी रिश्ते बन गए। महिला का आरोप है कि वह पहली बार 25 दिसंबर, 2021 को सौरव से आमने-सामने मिली थी। मुलाकात के दौरान गुर्जर ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और उसे अपनी पत्नी बनाएगा।

सौरव गुर्जर का वर्कफ्रंट

सौरव गुर्जर कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। खासतौर पर उन्होंने कई पौराणिक धारावाहिकों में काम किया है। वह ‘महाभारत’, ‘शिव शक्ति- त्याग तांडव’ ‘वीर अंजिनेय’ और ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्रः पार्ट 1 शिवा’ का भी हिस्सा रहे हैं।

इन सेलेब्स पर भी लग चुके हैं यौन शोषण के आरोप

सौरव गुर्जर से पहले भी कई चर्चित हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। पिछले दिनों ही डायरेक्टर शकील नूरानी को रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। डायरेक्टर शकील नूरानी पर एक 33 वर्षीय एक्ट्रेस ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। वहीं मार्च 2026 में मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत को भी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में हिरासत में लिया था। ‘धुरंधर’ फेम एक्टर नदीम खान पर नौकरानी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ेंः मलयालम फिल्मों के निर्देशक रंजीत को पुलिस ने हिरासत में लिया, यौन उत्पीड़न के आरोप में एक्शन

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *