Hyderabad Lift Accident | Man Stuck Between Floors Rescued by HYDRAA | ACTPnews

रेस्क्यू के दौरान लोग शख्स का हाथ-पैर पकड़कर उसे बाहर खींचते नजर आए। - Dainik Bhaskar


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रेस्क्यू के दौरान लोग शख्स का हाथ-पैर पकड़कर उसे बाहर खींचते नजर आए।

तेलंगाना के हैदराबाद के मूसेपेट में एक शख्स लिफ्ट से बाहर निकलते समय हादसे का शिकार हो गया। लिफ्ट अचानक ऊपर चली गई, जिससे उसका पैर ग्रिल में फंस गया और वह सेकेंड और थर्ड फ्लोर के बीच लटक गया।

रेस्क्यू टीम ने करीब 90 मिनट की मशक्कत के बाद शख्स को बाहर निकाला। उसे बचाने के लिए लिफ्ट की दीवार का हिस्सा तोड़ना पड़ा और हाइड्रोलिक कटर की मदद ली गई। हादसे में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

रेस्क्यू की 3 तस्वीरें…

रेस्क्यू टीम और फायरकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से लिफ्ट काटा। इस दौरान युवक का एक पैर बाहर निकला दिखा।

रेस्क्यू टीम और फायरकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से लिफ्ट काटा। इस दौरान युवक का एक पैर बाहर निकला दिखा।

रेस्क्यू के दौरान शख्स लिफ्ट से उलटा लटका दिखा। आसपास मौजूद लोग उसका हाथ पकड़कर उसे संभालने की कोशिश करते नजर आए।

रेस्क्यू के दौरान शख्स लिफ्ट से उलटा लटका दिखा। आसपास मौजूद लोग उसका हाथ पकड़कर उसे संभालने की कोशिश करते नजर आए।

रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगों ने मिलकर लिफ्ट में फंसे शख्स को बाहर निकालने की कोशिश की। कई लोग उसका हाथ-पैर पकड़कर खींचते नजर आए।

रेस्क्यू के दौरान स्थानीय लोगों ने मिलकर लिफ्ट में फंसे शख्स को बाहर निकालने की कोशिश की। कई लोग उसका हाथ-पैर पकड़कर खींचते नजर आए।

पत्नी के साथ दूसरी मंजिल पर पहुंचा था

मूसेपेट के अंजनैया नगर में 40 साल का मुरली अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर से सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा था। बाहर निकलते समय किसी ने थर्ड फ्लोर का बटन दबा दिया। सेंसर में खराबी के कारण लिफ्ट कुछ ही सेकंड में ऊपर चली गई।

उस समय मुरली का एक पैर लिफ्ट के अंदर और दूसरा सेकेंड फ्लोर की लैंडिंग पर था। लिफ्ट ऊपर जाने से उसका पैर ग्रिल में फंस गया। पत्नी के शोर मचाने पर अपार्टमेंट के लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद HYDRAA यानी हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

HYDRAA और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू

कुकटपल्ली में तैनात HYDRAA की DRF टीम मौके पर पहुंची। मुरली को निकालने के लिए टीम ने लिफ्ट की दीवार का ऊपरी हिस्सा तोड़ा।

इसके बाद सैनथनगर फायर स्टाफ ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से रेस्क्यू पूरा किया। लिफ्ट और दीवार के बीच दबने से वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मुरली को सुबह 10:50 बजे बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मुरली को सुबह 10:50 बजे बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

लिफ्ट हादसे- हाल के 2 बड़े मामले

1. ओंगोल, आंध्र प्रदेश, 20 अगस्त

ओंगोल की एक बिल्डिंग में 50 साल की विनीथा लिफ्ट से बाहर निकल रही थीं। उनकी बेटी और पोता पहले लिफ्ट से बाहर निकल चुके थे। इसी दौरान दरवाजा खुला रहते लिफ्ट अचानक नीचे जाने लगी।

विनीथा बाहर निकलने की कोशिश में लिफ्ट और फ्लोर के बीच फंस गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

2. हैदराबाद, तेलंगाना, 13 मई

हैदराबाद के गच्चीबौली इलाके के एक महिला हॉस्टल में 5 साल की बच्ची ग्रिल वाली लिफ्ट में फंस गई थी। पुलिस के मुताबिक, लिफ्ट पहली मंजिल से पांचवीं मंजिल तक गई और नीचे आते समय बच्ची फंस गई। उसका कपड़ा लिफ्ट की ग्रिल में फंसने की आशंका जताई गई, जिससे सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने निकाला

केरलम के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। थरूर रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट के इंस्टॉलेशन इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद को निकालने के लिए फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाजा खोला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *