पांच कीमोथेरेपी के बाद ‘बिग बॉस’ फेम रेनू सुधी की बिगड़ी हालत, न खा पा रहीं, न खड़ी हो पा रहीं, ICU में कराया गया भर्ती | ACTPnews

पांच कीमोथेरेपी के बाद ‘बिग बॉस' फेम रेनू सुधी की बिगड़ी हालत, न खा पा रहीं, न खड़ी हो पा रहीं, ICU में कराया गया भर्ती


सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वालीं और ‘बिग बॉस मलयालम सीजन 7’ का हिस्सा रहीं रेनू सुधी की तबीयत बेहद खराब बताई जा रही है। कुछ समय पहले रेनू ने खुद कैंसर से जूझने की जानकारी साझा की थी। अब शो में उनके साथ नजर आईं कंटेंट क्रिएटर और एंकर सारिका केबी ने एक वीडियो के जरिए रेनू की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया है। सारिका के मुताबिक पांच राउंड कीमोथेरेपी के बाद रेनू की हालत काफी बिगड़ गई है और उन्हें केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया है।

पांचवीं कीमोथेरेपी के बाद नहीं संभल पाईं रेनू

सारिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में बताया कि रेनू की हालत इस समय बेहद नाजुक है। उन्होंने कहा कि रेनू का प्लेटलेट काउंट काफी नीचे चला गया है। कैंसर के इलाज के तहत अब तक उनकी पांच कीमोथेरेपी हो चुकी हैं। सारिका के मुताबिक हर कीमोथेरेपी के बाद रेनू को काफी परेशानी होती थी और कई बार वह साधारण पानी तक नहीं पी पाती थीं। हालांकि चौथी कीमोथेरेपी तक वह कुछ दिनों में खुद को संभाल लेती थीं। सारिका ने बताया कि रेनू करीब दस दिन आराम करने के बाद दोबारा उठकर वीडियो बनाने लगती थीं और दोस्तों के मैसेज का जवाब भी देती थीं, लेकिन पांचवीं कीमोथेरेपी के बाद दस दिन गुजर जाने के बावजूद उनकी हालत में पहले जैसी रिकवरी नहीं हुई है। वह खुद से उठ भी नहीं पा रही हैं।

डॉक्टरों ने आगे कीमोथेरेपी को लेकर जताई चिंता

सारिका ने बताया कि रेनू की बड़ी बहन ने उन्हें फोन करके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल रेनू की शारीरिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह एक और कीमोथेरेपी सहन नहीं कर पाएंगी। ऐसे में डॉक्टरों ने आगे कीमोथेरेपी को लेकर जोखिम उठाने से इनकार किया है। सारिका के मुताबिक रेनू इस समय ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही हैं। उनके शरीर में PICC लाइन डाली गई है, जिसके जरिए इलाज के दौरान जरूरी चीजें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेनू की बहन भी इस मुश्किल परिस्थिति में काफी परेशान हैं। सारिका ने लोगों से रेनू के लिए प्रार्थना करने की अपील की और उम्मीद जताई कि वह इस मुश्किल दौर से बाहर आएंगी।

15 साल की उम्र में महसूस हुई थी शरीर में गांठ

रेनू ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें अपनी छाती में एक गांठ महसूस हुई थी। समय के साथ यही गांठ कैंसर में बदल गई। हालांकि लंबे समय तक उन्होंने इस बात को अपने करीबियों से भी छिपाकर रखा। रेनू के मुताबिक पति और कॉमेडियन कोल्लम सुधी की जून 2023 में सड़क हादसे में मौत के बाद उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई। डॉक्टर की सलाह पर स्कैन, मैमोग्राम और फिर बायोप्सी कराई गई। रिपोर्ट लेने वह अकेले गई थीं और वहीं उन्हें कैंसर की जानकारी मिली। इसके बाद भी उन्होंने कुछ दिनों तक परिवार से यह बात साझा नहीं की।

स्टेज 3 के करीब पहुंच चुका था कैंसर

रेनू ने बताया था कि निजी अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज में भी उनकी जांच कराई गई, जहां कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि बीमारी तीसरे स्टेज के अंतिम दौर में पहुंच चुकी थी और इलाज के लिए कीमोथेरेपी शुरू करना जरूरी था। इस खबर ने रेनू को अंदर तक हिला दिया था, लेकिन उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए दूसरी महिलाओं को भी सावधान रहने की सलाह दी थी। रेनू ने कहा था कि शरीर में अगर बिना दर्द वाली कोई गांठ महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कौन हैं रेनू सुधी?

रेनू सुधी सोशल मीडिया पर सक्रिय कंटेंट क्रिएटर हैं और ‘बिग बॉस मलयालम सीजन 7’ में भी नजर आई थीं। वह दिवंगत कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट कोल्लम सुधी की पत्नी थीं। जून 2023 में सड़क दुर्घटना में कोल्लम सुधी की मौत हो गई थी। इसके बाद रेनू ने अपनी जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे। अब वह कैंसर के इलाज के बीच गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रही हैं। सारिका समेत उनके करीबी लोगों ने फैंस से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे शाहरुख-करण, आलिया भी हुईं शामिल

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed