‘ट्रायल पीरियड खत्म’, रणबीर कपूर के कजिन आदर ने डेढ़ साल बाद रजिस्टर कराई शादी, बप्पा के आगे जोड़े हाथ, मांगा आशीर्वाद | ACTPnews

'ट्रायल पीरियड खत्म', रणबीर कपूर के कजिन आदर ने डेढ़ साल बाद रजिस्टर कराई शादी, बप्पा के आगे जोड़े हाथ, मांगा आशीर्वाद


एक्टर रणबीर कपूर के कज़िन आदर जैन जनवरी 2025 में अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। गोवा में अपनी व्हाइट वेडिंग के बाद आदर और अलेखा ने फरवरी 2025 में मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, जिसमें बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। अब शादी के करीब डेढ़ साल बाद अलेखा और आदर ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करवा लिया है। बुधवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर करके यह खबर साझा की। 

आदर जैन ने शेयर कीं मैरिज रजिस्ट्रेशन की तस्वीरें

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘शादी के रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रायल पीरियड: खत्म हुआ। न कोई रिटर्न, न कोई एक्सचेंज, न कोई वापसी! ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन! आखिरकार अपने पसंदीदा इंसान के साथ इसे कानूनी रूप दे दिया। हम पर आशीर्वाद बनाए रखने के लिए गणपति बप्पा का शुक्रिया।’ इस पोस्ट पर कपल के परिवार के सदस्यों, दोस्तों और फैंस ने कमेंट करते हुए दोनों को बधाई दी।

2025 में शादी के बंधन में बंधे थे अलेखा और आदर

आदर और अलेखा ने 2025 की शुरुआत में गोवा में एक पार्टी के साथ अपनी शादी के जश्न की शुरुआत की और फिर 12 जनवरी 2025 को व्हाइट वेडिंग की। इस शादी में कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। आदर की मां रीमा जैन, भाई अरमान जैन, मामी नीतू कपूर, कज़िन करिश्मा कपूर और भतीजी समायरा कपूर सहित कपूर परिवार के कई सदस्य इस शादी का हिस्सा बने। नीतू और करिश्मा ने इस शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थीं। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से मुंबई में शादी की।

आदर जैन के बयान पर मचा था बवाल

एक समय था जब आदर जैन बॉलीवुड हसीना तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। लेकिन, अचानक ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन ने 2025 में अलेखा आडवाणी से शादी की। लेकिन, अपने शादी के एक कार्यक्रम में उन्होंने ये कह दिया कि वह इसके पहले तक तारा सुतारिया के साथ ‘टाइमपास’ कर रहे थे। आदर ने कहा- ‘मैं हमेशा अलेखा के साथ रहना चाहता था, लेकिन कभी मौका ही नहीं मिल पाया। इसने मुझे एक 20 साल की लंबी यात्रा पर टाइमपास करने के लिए भेज दिया। पर ये इंतजार उस लायक था।’ इस बयान के बाद आदर जैन खूब ट्रोल हुए थे।

ये भी पढ़ेंः भूरी आंखों वाली ये बच्ची है टैलेंट का खजाना, Ex ने ‘टाइमपास’ कहकर खड़ा कर दिया था बवाल

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports