बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच दूर हुई गलतफहमी, मानहानि का मुकदमा भी वापस लिया | ACTPnews

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच दूर हुई गलतफहमी, मानहानि का मुकदमा भी वापस लिया


नई दिल्लीः बाबा रामदेव और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बीच मतभेद खत्म हो गया है। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा भी वापस ले लिया है। मतभेद की खबरों के बीच बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव की मुलाकात हुई। स्वामी रामदेव जी महाराज और बृजभूषण शरण सिंह ने गलतफहमी दूर होने के बाद एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब कोई विवाद नहीं बचा है। बातचीत से सही स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जानकारी के अनुसार, योग गुरु बाबा रामदेव ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के साथ कुछ समय बिताए। मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे कुछ दिन पहले ही पूर्व बीजेपी सांसद ने एक कार्यक्रम में रामदेव, उनके उत्पादों और ब्रांड की आलोचना की थी।

बाबा रामदेव बोले- पतंजलि के खिलाफ भ्रांतियां फैलाई गईं

बाबा रामदेव ने बुधवार को पतंजलि गाय के घी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही कोई दवा नकली है। पतंजलि का कोई भी सामान नकली नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पतंजलि के खिलाफ कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गईं। बाबा रामदेव ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद ने सुनी-सुनाई बातों के आधार पर बयान दिया था। बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात हुई तो सारी गलतफहमी दूर हो गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता के खिलाफ दायर किया गया मानहानि का केस भी वापस ले लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी हैं दवाएं

बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग पतंजलि के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, ऐसे लोग ही अफवाहें फैला रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पतंजलि की किसी भी दवा पर बैन नहीं लगाया गया है। पतंजलि की सभी दवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ब्रांड के घी को किसी भी लैब से टेस्ट किया जा सकता है। 

बृज भूषण शरण सिंह ने क्या कहा था?

बता दें कि बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान पतंजलि के प्रोडक्ट्स की आलोचना की थी। उन्होंने रामदेव को मिलावटी सामान बनाने वालों का “सम्राट” बताया था और पतंजलि घी की क्वालिटी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पतंजलि के प्रोडक्ट्स कई देशों में बिक रहे हैं और दावा किया था कि कई देशों में इन पर बैन लगा हुआ है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की थी। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बीजेपी नेता की बातों पर आपत्ति जताई और उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा कर दिया था।

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports