हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने गुरुवार, 24 सितंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, दोस्तों और फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। मुश्ताक खान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके आवास पर रखा गया था। इस दौरान परिवार के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उनकी अंतिम नमाज और दफन की प्रक्रिया पूरी की गई।
बेटे ने बताया- मुस्कुराते हुए हुआ पिता का निधन
अंतिम विदाई के दौरान मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने मीडिया से बातचीत में अभिनेता के आखिरी पलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमारी के बावजूद उनके पिता ने जिंदगी के अंतिम क्षणों में मुस्कुराते हुए दुनिया को अलविदा कहा। मोहसिन ने बताया कि मुश्ताक खान पिछले कुछ समय से कैंसर से परेशान थे, लेकिन उनके अंतिम समय में चेहरे पर मुस्कान थी। उनके मुताबिक अभिनेता को करीब पांच साल पहले कैंसर के बारे में पता चला था। शुरुआत में बीमारी शुरुआती चरण में थी, लेकिन बाद में इसका असर तेजी से बढ़ गया। परिवार को जब बीमारी की गंभीरता का अंदाजा हुआ, तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। बेटे के मुताबिक ृआखिरी समय में भी उनके पिता के चेहरे पर मुस्कान थी। राजपाल यादव भी उनके निधन से काफी शॉक में हैं, उन्होंने भी आखिरी मुलाकात का जिक्र किया।
अंतिम विदाई में पहुंचे फिल्मी सितारे
मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार और उनके करीबी पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए पैपराजी वीडियो में अभिनेता रजत बेदी और अली खान को भी उनके आवास पर पहुंचते हुए देखा गया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम संस्कार के दौरान भी फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों ने उन्हें भावुक माहौल में अंतिम विदाई दी।
पांच साल से कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुश्ताक खान को लगभग पांच साल पहले कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद भी हाल के समय में बीमारी दोबारा सामने आई और उनकी हालत गंभीर होती चली गई। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक अभिनय का सिलसिला जारी रखा और दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाए रखी। मुश्ताक खान ने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में फिल्मों और टेलीविजन दोनों में काम किया। उनकी खासियत यह थी कि वह कॉमेडी के साथ-साथ गंभीर और अलग-अलग तरह के किरदारों में भी आसानी से ढल जाते थे।
इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे मुश्ताक खान
मुश्ताक खान ने अपने करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में काम किया। ‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय शैली ने उन्हें हिंदी मनोरंजन जगत में अलग पहचान दिलाई। वह अक्सर सहायक भूमिकाओं में नजर आए, लेकिन अपने छोटे-छोटे दृश्यों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में सफल रहे। अभिनेता के निधन के बाद कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर, सनी देओल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव और सुनील पाल समेत कई कलाकारों ने मुश्ताक खान को याद किया।
ये भी पढ़ें: 12 घंटे टॉर्चर, 1 करोड़ की फिरौती और फिर अजान की आवाज ने बचाई जान, किडनैपर्स के चंगुल से जैसे-तैसे निकले थे मुश्ताक खान
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













