भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ करने के साथ अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। कोहली जिनको लेकर पहले ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वह वनडे से भी वर्ल्ड कप से पहले रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे उन्होंने अब अपने इस बयान से साफ कर दिया कि वह टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अपनी तैयारियों को पूरी तरह से पुख्ता कर रहे हैं। वहीं कोहली ने खुद से किए एक वादे का भी अपने इस बयान में खुलासा किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है और वह वर्ल्ड कप को जीतना।
मेरा मकसद वर्ल्ड कप जीतना चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े
विराट कोहली जो वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखने वाले हैं, उन्होंने जियो हॉटस्टार पर दिए इंटरव्यू में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को लेकर साफ कहा कि यह भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा और मेरा मकसद इसे जीतना है जिसमें इसके लिए चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। वहीं कोहली ने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद अपने खेल में बदलाव को लेकर कहा कि पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जो सबसे अहम बदलाव आया है, वह यह है कि मैंने खुद से वादा किया है कि मैं और अधिक खुलकर खेलूंगा। लोगों की मुझसे क्या उम्मीदें हैं मैं उनकी चिंता नहीं करूंगा। लंबे समय से मेरी भूमिका यही रही है कि मैं चीजों को स्थिर बनाए रखूं। मुझे पता है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं जानता हूं कि मैं शॉट लगा सकता हूं, लेकिन परिस्थितियां आपके अनुसार ना हों और आप किसी मुश्किल पिच पर खेल रहे हों, तो फिर आप ऐसी स्थिति में आ जाते हैं जहां आप सोचते हैं कि मैं शॉट तो लगा सकता हूं, लेकिन मुझे एक विशेष भूमिका निभानी होगी।
शुभमन अभी कप्तानी के गुण सीख रहे हैं
टीम इंडिया के मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी विराट कोहली ने अपने बयान में उनका जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि शुभमन अभी कप्तानी के गुण सीख रहे हैं। इस भूमिका में वह अभी नए हैं, लेकिन उनके पास भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है। मैदान पर टीम की रणनीति को लेकर गिल की राय काफी साफ होती है। निश्चित तौर पर अधिक अनुभव लेने और परिस्थितियों की समझ के साथ वह सुधार करते रहेंगे जैसा कि प्रत्येक कप्तान करता है। लेकिन उनमें भारतीय क्रिकेट टीम का सही तरीके से नेतृत्व करने की इच्छाशक्ति है, जो महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक कप्तानी करेंगे।
ये भी पढ़ें
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे से पहले लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से हुए बाहर
भारतीय टीम की एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में होगी अफगानिस्तान से भिड़ंत, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













