Pakistan Suicide Attack | Dera Ismail Khan Police Checkpoint Blast | ACTPnews

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को धमाके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। - Dainik Bhaskar


इस्लामाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को धमाके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले में सड़क किनारे बनी पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावर विस्फोटकों से भरे वाहन में आया और चौकी के पास पहुंचकर धमाका कर दिया।

धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के कुछ देर बाद आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इसकी जिम्मेदारी ली। इस संगठन को अफगानिस्तान के तालिबान का समर्थन हासिल है।

पाकिस्तान में जनवरी से अगस्त तक 990 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इनमें 1,129 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस चौकी पर हुए धमाके की 4 तस्वीरें…

धमाके के बाद धुएं का गुबार ऊंचा उठता नजर आया।

धमाके के बाद धुएं का गुबार ऊंचा उठता नजर आया।

हमले के बाद सड़कों पर खून दिखा। साथ ही एक जानवर भी लाचार पड़ा हुआ नजर आया।

हमले के बाद सड़कों पर खून दिखा। साथ ही एक जानवर भी लाचार पड़ा हुआ नजर आया।

धमाके के दौरान मलबा इधर-उधर गिरता हुआ।

धमाके के दौरान मलबा इधर-उधर गिरता हुआ।

किसी किसान का सामान भी सड़कों पर बिखर गया।

किसी किसान का सामान भी सड़कों पर बिखर गया।

पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ है तहरीक-ए-तालिबान

2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया था। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था।

TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है।

TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं।

2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए थे।

PAK ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी

पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने कहा कि ये हमले अफगानिस्तान से एक दिन पहले हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए हैं।

तारड़ के मुताबिक, इन 10 जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों की पहचान की गई और सटीक तरीके से हमलों को अंजाम दिया गया।

पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में गुरुवार को लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में गुरुवार को लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

5 दिन पहले भी हुई थी एयरस्ट्राइक

सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए।

वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल हुए।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था।

  • 2025 में TTP के हमलों में 90% की वृद्धि हुई है। वहीं बलूच आर्मी (BLA) के हमलों में 60% बढ़ोतरी हुई। इस्लामिक स्टेट- खुरासान (IS-K) ने अब पाकिस्तानी शहरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं।
  • रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 19 की मौत: खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 8 पुलिसकर्मी समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *