पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 13 की मौत, पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी हमला, राष्ट्रपति जरदारी ने की निंदा | ACTPnews

पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 13 की मौत, पीड़ितों को ले जा रही एम्बुलेंस पर भी हमला, राष्ट्रपति जरदारी ने की निंदा


उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सड़क किनारे बने पुलिस चेकपॉइंट पर शनिवार को एक आत्मघाती बम हमला हुआ। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ, जिसमें विस्फोटकों से लदी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। स्थानीय पुलिस प्रमुख सफदर बलोच ने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में ज़्यादातर सुरक्षाकर्मी और राहगीर थे। विस्फोट से बड़ा चेकपॉइंट तबाह हो गया और चश्मदीदों ने बताया कि हमले के बाद गोलियों की आवाज भी सुनी गई।

एम्बुलेंस पर भी की गई फायरिंग

फैजी ने बताया कि जब आपातकालीन टीमें पीड़ितों को पास के अस्पताल ले जा रही थीं, तब बंदूकधारियों ने एम्बुलेंस पर गोलीबारी की, जिसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आत्मघाती बम हमले में मारे गए लोगों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था। पाकिस्तानी तालिबान, जिसे आधिकारिक तौर पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या TTP के नाम से जाना जाता है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हाल के वर्षों में पाकिस्तान में चरमपंथी हिंसा बढ़ी है। इनमें से ज़्यादातर हमलों की जिम्मेदारी TTP और प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी एक अलगाववादी गुट है, जो मुख्य रूप से पड़ोसी बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय है।

राष्ट्रपति और पीएम ने की हमले की निंदा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। जरदारी ने आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाए जाने को “बेहद निंदनीय” बताया और पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन विदेशी मदद से “घिनौनी और बर्बर हरकतें” कर रहा है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बार-बार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया है कि वह TTP सदस्यों को अफगान इलाके से काम करने की इजाजत दे रही है। उन्होंने काबुल से सीमा पार हमलों को रोकने की मांग की है। हालांकि अफगान अधिकारी इस बात से इनकार करते हैं कि वे अपने इलाके का इस्तेमाल दूसरे देशों के खिलाफ हमलों के लिए होने देते हैं।

यह भी पढ़ें-

“आतंकवाद फैलाने वाले अपनी हरकतें सुधारे” UNGA में जयशंकर ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports