ऑपरेशन सिंदूर के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में शामिल होने के लिए अपना एक सीनियर अधिकारी पाकिस्तान भेजा है। विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी और भारत के SCO को-ऑर्डिनेटर आलोक डिमरी सोमवार से इस्लामाबाद में शुरू हुई बैठक में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। यह बैठक बुधवार तक चलेगी। बैठक में पाकिस्तान की अध्यक्षता में होने वाले SCO के कार्यक्रमों, आने वाली बैठकों की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिए जाने की भी संभावना है। पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत नहीं करेगा भारत भारत ने साफ किया है कि पाकिस्तान में SCO की बैठक में शामिल होने का मकसद सिर्फ संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। भारत SCO के मंच पर पाकिस्तान के साथ सहयोग जारी रखेगा, लेकिन दोनों देशों के बीच अलग से द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। भारत का रुख रहा है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए आतंकवाद से मुक्त माहौल जरूरी है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए सैन्य टकराव के बाद भारत ने कहा था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। 2024 में जयशंकर भी पाकिस्तान गए थे विदेश मंत्री एस. जयशंकर अक्टूबर 2024 में SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। वे करीब 9 साल बाद पाकिस्तान जाने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री थे। इससे पहले दिसंबर 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं। पाकिस्तान ने अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SCO शिखर सम्मेलन के लिए न्योता भेजा था, लेकिन भारत की ओर से जयशंकर इसमें शामिल हुए थे। सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने SCO नेताओं के लिए डिनर रखा था। इस दौरान शरीफ और जयशंकर की मुलाकात हुई और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। हालांकि, उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी। 25 साल पहले हुई थी SCO की स्थापना शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गीजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इससे जुड़े। 2023 में ईरान भी इसका सदस्य बना। SCO का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है। 2027 के लिए SCO की अध्यक्षता कर रहा पाकिस्तान पाकिस्तान 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता कर रहा है। इसी के तहत इस्लामाबाद में सोमवार से बुधवार तक सदस्य देशों के राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हो रही है। पाकिस्तान के SCO कोऑर्डिनेटर डॉ. एम. फैसल की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, आगामी बैठकों की तैयारियों और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। पाकिस्तान ने SCO की अध्यक्षता के लिए ‘विजन को काम में बदलना: कनेक्टिविटी, नई तकनीक और साझा समृद्धि’ थीम रखी है। इसमें सदस्य देशों के बीच संपर्क बढ़ाने, नई तकनीक और आर्थिक विकास पर जोर दिया जाएगा। पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत ने कहा था कि इस कार्रवाई का मकसद आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को नष्ट करना था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ ड्रोन, मिसाइल और हवाई हमलों की कार्रवाई की। 10 मई 2025 को दोनों देश सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए। ——————- ये खबर भी पढ़ें…. PoK के लोग बोले-हमें भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ:115 दिन से जारी ‘आजादी आंदोलन’ तेज, प्रदर्शनकारी एलओसी के पास जमा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आजादी की आवाजें तेज हो गई हैं। LoC (नियंत्रण रेखा) से लगभग 7 किमी दूर मंधोल में 25 हजार लोग इसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम भारत से मिलना चाहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
ऑपरेशन सिंदूर के डेढ़ साल बाद पाकिस्तान पहुंचे भारतीय अधिकारी:SCO की बैठक में शामिल हुए; PM मोदी को न्योता दे सकता है इस्लामाबाद | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

पैपराजी को पोज दिए बिना निकले सलमान खान:संजय दत्त, रवीना टंडन भी हुईं स्पॉट, केबीसी के सेट पर पहुंचीं सारा अली खान, देखिए वीडियो | ACTPnews
-

PoK के लोग बोले-हमें भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ:115 दिन से जारी ‘आजादी आंदोलन’ तेज, प्रदर्शनकारी LoC के पास जुटे | ACTPnews
-

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की:केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर थे; 2 दिन पहले प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा था | ACTPnews
-
-

मजरूह सुल्तानपुरी से पहली मुलाकात पर बोले ललित पंडित:उन्होंने कहा था- तुम क्यों आ गए, मैं तो अब काम नहीं करता | ACTPnews








