दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 33°C तक पहुंच सकता है पारा, देश के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट | ACTPnews

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी, 33°C तक पहुंच सकता है पारा, देश के कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही थी। यूपी में अब बारिश में लगाम लग गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया। सोमवार को हुई बारिश के बाद राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मंगलवार को मौसम के एक बार फिर गर्म और शुष्क होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

बुधवार से दिल्ली का मौसम हो जाएगा साफ

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद राजधानी में मौसम के शुष्क होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अनुमान

मंगलवार को पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, 30 सितंबर से इस क्षेत्र में मौसम के काफी हद तक शुष्क होने का अनुमान है।

45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस बीच, उत्तरी अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र म्यांमार की ओर बढ़ रहा है। IMD के अनुसार, इसके प्रभाव से मंगलवार को उत्तरी म्यांमार और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के आसपास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मछुआरों को संबंधित समुद्री इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: 

‘वॉइस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों को NIA कोर्ट ने सुनाई सजा, युवाओं को बना रहे थे कट्टरपंथी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed