न्यूयॉर्क टाइम्स के एग्जीक्यूटिव की पत्नी ने पिटाई की, सास-ससुर ने मिलकर दामाद की हत्या कर दी | ACTPnews

न्यूयॉर्क टाइम्स के एग्जीक्यूटिव की पत्नी ने पिटाई की, सास-ससुर ने मिलकर दामाद की हत्या कर दी


‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के 40 वर्षीय गेमिंग इंजीनियर जोनाथन मैककिन्से की शनिवार दोपहर सैन फ्रांसिस्को के पूर्व में डबलिन के एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबलिन पुलिस सर्विस की एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, पास से गुज़र रहे एक पुलिस सार्जेंट ने उन्हें ज़मीन पर पड़ा देखा, जबकि चश्मदीद 911 पर कॉल कर रहे थे और उस जोड़े की ओर इशारा कर रहे थे जो अभी भी घटनास्थल के पास ही मौजूद था। हत्या करने वाले उनके सास 77 साल के बुजुर्ग सास ससुर थे जिन्होंने उन्हें गोली मार दी थी। कोर्ट के दस्तावेज़ों से पता चला है कि मृतक मैककिन्से का अपनी पत्नी  के साथ कस्टडी को लेकर कड़ा विवाद चल रहा था। 

पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था

पुलिस ने दामाद की हत्या करने वाले 77 वर्षीय शोयोंग झांग और शिली चेन को गिरफ़्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि उनमें से किसी ने वकील किया है या नहीं। उनकी बेटी कैंडिस जैंग के फ़ोन नंबर बंद थे। मैककिन्से की हत्या उनकी पत्नी जैंग के तलाक के मामले में सुनवाई से एक हफ़्ते पहले हुई। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों की शादी 2012 में हुई थी और उनके तीन छोटे बच्चे हैं। कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चलता है कि जैंग ने 2023 में पुलिस से मैकिन्से की शिकायत की थी कि मैकिन्से ने उनके एक बच्चे को धक्का दिया था और आम तौर पर बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते थे।

पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
पिछले साल अक्टूबर में पत्नी जैंग ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का आदेश हासिल किया था। पुलिस ने बताया कि मैकिन्से ने एक बच्चे को थप्पड़ मारने की बात मानी थी और उन पर दूसरे बच्चे को खतरे में डालने का आरोप भी लगाया गया था। ‘सैन होज़े मर्करी न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के समय वह ज़मानत पर बाहर थे और मेंटल हेल्थ डायवर्जन प्रोग्राम में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे।

पत्नी ने ट्रांसजेंडर वाली टिप्पणी की थी
अलामेडा काउंटी कोर्ट के दस्तावेज़ों से पता चलता है कि वह तीनों बच्चों के साथ ज़्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि उन्हें हफ़्ते में सिर्फ़ दो घंटे की निगरानी वाली मुलाक़ात की इजाज़त थी। ‘मर्करी न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा आदेश के लिए अपनी याचिका में मैकिन्से (जो ट्रांसजेंडर थे) ने आरोप लगाया कि चेन ने उनके और उनके एक बच्चे के खिलाफ़ LGBTQ+ विरोधी अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने जैंग पर अपने ट्रांज़िशन से जुड़ी मेडिकल प्रक्रियाओं के दौरान बुरा बर्ताव करने का आरोप भी लगाया।

(इनपुट-एपी)

ये भी पढ़ें:
‘मां वो मुझे मार डालेंगे’, रोती हुई निमिषा ने किया फोन, होमस्टे में मिली लाश, आशिक अली गिरफ्तार

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *