कौन हैं ललित प्रभाकर, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में कसाब बन छोड़ेंगे छाप, TV से लेकर OTT तक रहा जलवा | ACTPnews

कौन हैं ललित प्रभाकर, राजकुमार राव की 'प्रहार' में कसाब बन छोड़ेंगे छाप, TV से लेकर OTT तक रहा जलवा


राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म की कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह फिल्म विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के मुकदमे पर आधारित बताई जा रही है। जहां राजकुमार राव का उज्ज्वल निकम के रूप में बदलाव दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, वहीं अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले अभिनेता ललित प्रभाकर भी चर्चा में आ गए हैं।

कौन हैं ललित प्रभाकर?

ललित प्रभाकर मराठी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन और थिएटर में भी काम किया है। अभिनय की दुनिया में उनका सफर साल 2008 में शुरू हुआ था। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2013 में आए लोकप्रिय मराठी धारावाहिक ‘जुलून येती रेशीमगाठी’ से मिली। इस धारावाहिक ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया और मराठी दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बनी। टेलीविजन पर पहचान बनाने के बाद ललित ने फिल्मों का रुख किया। साल 2017 में परेश मोकाशी की फिल्म ‘ची वा ची सौ का’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म उनके फिल्मी करियर के लिए अहम साबित हुई। उनके अभिनय को पसंद किया गया और इसी फिल्म के लिए उन्हें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला।

रोमांटिक हीरो से अलग किरदारों तक

‘ची वा ची सौ का’ के बाद ललित प्रभाकर ने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया। साल 2017 में ही वह फिल्म ‘हंपी’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने एक आकर्षक रोमांटिक किरदार निभाया था। इस फिल्म ने उनकी अभिनय क्षमता के एक अलग पक्ष को दर्शकों के सामने रखा। ललित ने खुद को किसी एक तरह की भूमिका तक सीमित नहीं रखा। साल 2022 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘जॉम्बिवली’ में उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई। इसके अलावा ‘मीडियम स्पाइसी’ और ‘सनी’ जैसी फिल्मों में भी उनके काम को सराहा गया। इन फिल्मों की कहानियां रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और आम लोगों की भावनाओं के आसपास घूमती हैं। हाल के वर्षों में भी ललित लगातार अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। साल 2025 में आई ‘आरपार’ और 2026 की ‘सुपर डुपर’ में भी उन्होंने अभिनय किया। ‘आरपार’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर मराठी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकन मिला था। इसी फिल्म में ऋता दुर्गुले के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया और दोनों ने जी चित्तर गौरव पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का सम्मान जीता।

ओटीटी पर भी बनाई पहचान

फिल्मों और टीवी के अलावा ललित प्रभाकर ने ओटीटी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वह ‘शांतित क्रांति’, ‘पेट पुराण’ और ‘द राइकर केस’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। ओटीटी पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने से उनके अभिनय के दायरे को और विस्तार मिला।

अजमल कसाब का किरदार निभाना क्यों था चुनौतीपूर्ण?

‘प्रहार’ में ललित प्रभाकर के लिए अजमल कसाब की भूमिका निभाना उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है। हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत में अभिनेता ने बताया कि इस भूमिका के लिए उन्हें कसाब की मानसिकता और उसके व्यवहार को समझने की कोशिश करनी पड़ी। इसके अलावा भाषा के उच्चारण, बोलने के तरीके और शरीर की गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देना पड़ा। ललित ने बताया कि वह हमेशा ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं, जिनके बारे में लोगों ने उन्हें पहले कभी कल्पना न की हो। उनके मुताबिक, एक अभिनेता के तौर पर वह अपनी सीमाओं को लगातार आगे बढ़ाना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस भूमिका को चुनौती के तौर पर स्वीकार किया।

26/11 हमले और उज्ज्वल निकम की कहानी

‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद हुए मुकदमे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के नजरिए से आगे बढ़ती है, जिन्होंने हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमे में पैरवी की थी। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। राजकुमार राव और ललित प्रभाकर के अलावा इसमें वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में राजकुमार और ललित दोनों के लुक और किरदार ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें: लाल बाल, काला चश्मा और चेहरे पर मुस्कान लिए भारत लौटीं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर किया फैंस को खुश, अंदाज की हो रही तारीफ

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports