IAS का अनुभव + राजा भैया जी की ज़मीनी पकड़, दिव्या मित्तल के लिए ट्वीट से बढ़ेगा यूपी का सियासी पारा? | ACTPnews

IAS का अनुभव + राजा भैया जी की ज़मीनी पकड़, दिव्या मित्तल के लिए ट्वीट से बढ़ेगा यूपी का सियासी पारा?


पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने सियासत में कदम रखा है और अब उनकी राजनीतिक सफर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आने का ऐलान करने वालीं दिव्या मित्तल की कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ तस्वीर सामने आई है। दोनों की इस तस्वीर को राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजा भैया की उनके साथ तस्वीर सामने आने के बाद दिव्या मित्तल के अगले राजनीतिक कदम को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।

डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने ट्वीट में क्या लिखा


जिस तरह से पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत का ऐलान किया है…

राजनीति के कुरुक्षेत्र में आपका स्वागत है, दिव्या मित्तल जी!  

IAS का अनुभव + राजा भैया जी की ज़मीनी पकड़ = क्या यह UP में एक नई दिशा की शुरुआत होगी?  

इतिहास मौके देता है,  

नेतृत्व कहानी लिखता है।

दिव्या मित्तल ने यूपी से शुरू की है सियासी पारी

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने हाल ही में राजनीति में आने की घोषणा की है और इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश को अपने सियासी रणक्षेत्र के लिए चुना है। उन्होंने पहले ही कहा है कि  उत्तर प्रदेश उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं रहा, यहां के लोगों ने उन्हें परिवार का हिस्सा माना और बेटी की तरह अपनाया है। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश से ही करना चाहती हैं।

यूपी ने ही देश को दिशा दी

 सियासी पारी शुरू करने से पहले ही दिव्या मित्तल ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के इतिहास और सामाजिक बदलावों ने कई मौकों पर देश को दिशा दी है। उन्होंने लोगों से किसी एक व्यक्ति को मसीहा मानकर इंतजार करने के बजाय खुद बदलाव की शुरुआत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, समाज में बदलाव तभी आएगा जब लोग खुद आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

मैं लोगों की आवाज बनना चाहती हूं

दिव्या मित्तल ने सियासी पारी का आगाज करते हुए कहा कि राजनीति उनके लिए किसी पद तक पहुंचने का माध्यम नहीं होगी, मैं  उन लोगों की आवाज बनना चाहती हूं, जिनकी समस्याएं सरकारी दफ्तरों तक नहीं पहुंच पातीं और अगर पहुंचती भी हैं तो कई बार उनकी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में कई बुनियादी समस्याएं मौजूद हैं और वह इन समस्याओं का जवाब चाहती हैं। 

ये भी पढ़ें:

IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल का अगला प्लान क्या? सोशल मोडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस; दिया ये संकेत

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *