Israel Flight Hijack Attempt | Indian Pilot Smit Machhar Saves Passengers | ACTPnews

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर। (फोटो उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से है।) - Dainik Bhaskar


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर। (फोटो उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से है।)

भारतीय पायलट स्मित ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया।

फ्लाई दुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 180 लोग सवार थे। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि जिस साथी पायलट ने स्मित पर हमला किया, वह ओमान का नागरिक था।

इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पायलट की हिम्मत ने बड़ी घटना टाल दी। वरना 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी।

हमलावर पर काबू पाने के बाद विमान में बैठे पैसेंजर्स ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इस फ्लाइट में ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे।

वीडियो में घायल कैप्टन स्मित की मदद करते यात्री नजर आ रहे हैं। इस दौरान पायलट ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो में घायल कैप्टन स्मित की मदद करते यात्री नजर आ रहे हैं। इस दौरान पायलट ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है।

स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चूके है कैप्टन स्मित

स्मित पहले स्पाइसजेट में पायलट थे। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। वे यहां डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर शामिल हुए थे।

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है।

फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। वहां वे सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन रहे। स्पाइसजेट में उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था।

वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे। उनके प्रोफाइल में क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट, फ्लाइट स्टैंडर्ड, नियमों का पालन और बोइंग 737 ऑपरेशन में उनकी विशेषज्ञता का भी जिक्र है।

पॉडकास्ट में कैप्टन ने बताया था- मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान पायलट बनने का ख्याल आया

पिछले साल अक्टूबर में कैप्टन स्मित ने CS जलक मेहता नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा,

स्कूलिंग के बाद टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कोर्स किया था फैमिली बिजनेस को संभालने के लिए, उसके बाद मैंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन इसी दौरान मैं एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में गया, वहीं मैंने पहली बार पायलट बनने का सोचा।

आगे उन्होंने बताया, ‘मेरी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए थी। उस वक्त बोइंग मार्केट में सबसे बड़ा विमान था, मेरा सपना बोइंग विमान उड़ाना था।’

पॉडकास्ट के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर। तस्वीर 17 अक्टूबर 2025 की है।

पॉडकास्ट के दौरान कैप्टन स्मित मच्छर। तस्वीर 17 अक्टूबर 2025 की है।

10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ

  1. विमान ने पहले 7700 कोड भेजा, जो इमरजेंसी का संकेत है। कुछ सेकंड बाद 7500 कोड भेजा गया, जो हाईजैक का संकेत है।
  2. फ्लाइटरडार के मुताबिक, विमान कुथ ही मिनटों में 34 हजार से 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद इसका रास्ता ताबुक की ओर मोड़ा गया।
  3. पायलट और को-पायलट के बीच मारपीट हुई। झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है।
  4. इजराइली मीडिया के मुताबिक, ओमानी पायलट ने विमान को जमीन की ओर मोड़ने की कोशिश की। आगे बैठे यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर उसे काबू किया।
  5. यात्रियों के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट मौजूद थे। इनमें से एक ने विमान का कंट्रोल संभाला।
  6. एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट से चीखें सुनीं। वहां एक पायलट घायल मिला, उसके हाथ में फोल्डिंग चाकू था और कॉकपिट में खून बिखरा था।
  7. घायल पायलट की हालत गंभीर थी। विमान में मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका इलाज कर जान बचाने में मदद की।
  8. हाईजैक अलर्ट के बाद इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट रवाना किए। पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।
  9. विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद किया।
  10. इजराइली एजेंसियां आतंकी हमले की आशंका की भी जांच कर रही हैं। शिन बेट, मोसाद, सेना और परिवहन मंत्रालय जांच में शामिल हैं।

———————-

यह खबर भी पढ़ें…

इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports