भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान में 174 यात्रियों की जान बचा ली। स्मित मच्छार की हर तरफ तारीफ हो रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताया है। चाकू के वार से बुरी तरह घायल होने के बाद भी कैप्टन स्मित ने विमान में बहादुरी के साथ हमलावर को-पायलट का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर क्रू के अंदर आने का रास्ता साफ किया। इसके बाद क्रू ने हमलावर को पायलट को काबू में किया। प्लेन में सवार दो पायलट्स ने किसी तरह प्लेन को संभाला और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। आपको बता दें कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि को-पायलट ने विमान क्रैश करने की कोशिश की थी।
क्या है पूरा मामला?
174 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट FZ-1073 ने उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’ भेजा जो नॉर्मल इमरजेंसी का सिग्नल है लेकिन थोड़ी देर बाद ही फ्लाइट कोड 7500 पर स्विच हो गया। इस कोड का मतलब होता है हाईजैकिंग। इस सिग्नल कोड के मिलते ही इजरायल में हड़कंप मच गया। नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। सिचुएशन से निपटने के लिए इजरायल से 8 फाइटर जेट्स ने उड़ान भर दी। प्लेन के अंदर बैठा को-पायलट ओमान का रहने वाला था। उसने कैप्टन स्मित मच्छार को कॉकपिट में ही चाकू मार दिया। इससे सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। जानकारी के अनुसार, ओमानी पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाहता था। हालांकि, कैप्टन स्मित ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। स्मित मच्छार उस शख्स से लड़ाई की और घायल अवस्था में भी कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।
कैसे बची लोगों की जान?
कॉकपिट की आवाज प्लेन में आगे बैठे पैसेंजर्स ने सुनी तो हंगामा मच गया। पैसेंजर्स पैनिक हो गए, लोगों ने कॉकपिट का दरवाजा तोड़ा। गनीमत ये रही कि इस प्लेन में कुछ पायलट्स सफर कर रहे थे जो अपनी बिजनेस ट्रिप पर जा रहे थे। इनमें से दो पायलट्स ने प्लेन को संभाला और सबसे नजदीकी एयरबेस को इंफॉर्म किया। प्लेन को सेफली लैंड कराया गया तब जाकर लोगों की जान में जान आई। कैप्टन स्मित मच्छार घायल हैं और सऊदी के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
स्मित की बहादुरी को मेरा सलाम- नेतन्याहू
कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को मेरा सलाम। चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया, उसका विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। इसकी वजह से हवा में होने वाला एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे। मैं कैप्टन मच्छर के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं। वह एक सच्चे हीरो हैं।”
पायलट हीरो था- डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की है। उन्होंने पायलट को हीरो करार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस बातचीत में नेतन्याहू ने ट्रंप को बताया कि कैसे कैप्टन स्मित ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “पायलट ने खराब हालत के बावजूद समझदारी दिखाई, एक तरह से वह हीरो था कि उसने दरवाजा खोल दिया।”
ये भी पढ़ें- फ्लाइट में चाकूबाजी पर नेतन्याहू ने दी जानकारी, बोले,’को-पायलट ने विमान क्रैश करने की कोशिश की’
कौन है वो भारतीय पायलट, जिसने बचाई प्लेन में सवार 180 इजरायली यात्रियों की जान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













