भारतीय टीम अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने मिलकर 800 से अधिक रन बनाए जिसमें अनगिनत रिकॉर्ड भी टूटते हुए देखने को मिले। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से ऐतिहासिक 223 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद वह एक बात से खुश नजर नहीं आए जिसमें सबसे बड़ा कारण खराब गेंदबाजी प्रदर्शन रहा जिसको लेकर मैच के बाद दिए बयान में गिल ने अपनी निराशा को व्यक्त किया। वहीं इसके अलावा शुभमन गिल ने आखिरी वनडे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर भी संकेत दिया है।
हमने शुरुआती पावरप्ले में नहीं की अच्छी गेंदबाजी
गुवाहाटी वनडे मैच दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं रहा जिसमें मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बॉलर्स के प्रदर्शन को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआती पावरप्ले में हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की जिसमें काफी हद तक पहले मैच की तरह ही। हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की और उन्होंने बहुत खुलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने काफी अच्छी बैटिंग की और मुझे लगता है कि एक समय ऐसा लग रहा था कि वह शायद 420-430 रन भी बना सकते हैं। मैच में वापसी करना भले ही 25-30 रन ही क्यों ना हों पारी के आखिर में हमारे लिए एक बोनस जैसा था।
आखिरी वनडे में हम कुछ नए कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं
भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला तीन अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव को लेकर कप्तान गिल ने सवाल पूछे जाने पर कहा कि सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में मैं निश्चित रूप से उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहता हूं जिन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है और उम्मीद है कि हम देखेंगे कि कौन सा कॉम्बिनेशन हमारे लिए सही रहेगा और उन्हें कुछ मौका मिलेगा। ऐसे में अब गिल के बयान के बाद सभी की नजरें यशस्वी जायसवाल को लेकर हैं कि उनको न्यूजीलैंड के दौरे से पहले मौका मिलेगा या नहीं।
ये भी पढ़ें
गुवाहाटी में बना ऐसा रिकॉर्ड, जो 55 साल के ODI क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ था
भारत ने ध्वस्त किया साउथ अफ्रीका का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI क्रिकेट में बन गया नया इतिहास
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













