महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर 8 छात्र डूबे:पिकनिक मनाने आए थे, गहरे पानी में उतरने से मौत; पुलिस ने सभी के शव निकाले | ACTPnews

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर 8 छात्र डूबे:पिकनिक मनाने आए थे, गहरे पानी में उतरने से मौत; पुलिस ने सभी के शव निकाले

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, छात्र पिकनिक के लिए पुणे से आए थे। ये सभी समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। पुलिस ने सभी 8 छात्रों के शव बरामद किए हैं। 48 लोगों का ग्रुप आया था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे के आलंदी इलाके से 48 लोगों का एक ग्रुप दिवेआगर घूमने आए थे। पुलिस ने बताया कि 11वीं और 12वीं के छात्र ‘विनर्स एकेडमी’ के थे। वे मुंबई से लगभग 170km दूर रायगढ़ के दिवेआगर बीच आए थे। ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और 6 टीचर शामिल थे। उन्होंने कहा कि आठ छात्र समुद्र में चले गए और पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा न लगा पाने के कारण बह गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed