अफगानिस्तान पर पाक के हमले की रूस ने की कड़ी आलोचना, नागरिकों की मौत पर जताई गंभीर चिंता | ACTPnews

अफगानिस्तान पर पाक के हमले की रूस ने की कड़ी आलोचना, नागरिकों की मौत पर जताई गंभीर चिंता


पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तार पर किए गए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए, अफगानिस्तान में रूसी दूतावास ने इस्लामाबाद और काबुल के बीच चल रहे सैन्य टकराव पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मासूम नागरिकों, खासकर बच्चों पर पड़ने वाले विनाशकारी असर की ओर इशारा किया है। सीमा पार पाकिस्तान के सैन्य अभियानों से आम लोगों को हो रहे नुकसान पर जोर देते हुए, दूतावास ने कहा, “हम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं, क्योंकि इसका असर बच्चों समेत आम नागरिकों पर पड़ रहा है।”

हमलों की आलोचना की

रूसी दूतावास ने आगे लिखा, “एक और घटना 1 अक्टूबर की रात अफगानिस्तान के हेलमंद और कुनार प्रांतों में हुए हवाई हमलों की थी, जिनमें बच्चों समेत कई लोग मारे गए और घायल हुए।” मॉस्को की तरफ से यह चिंता ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर उसकी सैन्य कार्रवाइयों की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। इन कार्रवाइयों के कारण बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं और दक्षिण व मध्य एशिया में क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ी है। 

कम से कम नौ लोगों की मौत

इस बीच, अफगान सरकार के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तानी हवाई हमलों में अफगानिस्तान के इलाके में नौ लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। अफगान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ‘X’ पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि विनाशकारी बमबारी में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया, जिससे कुनार और हेलमंद प्रांतों में स्थित तीन घर पूरी तरह नष्ट हो गए। सैन्य आक्रामकता के कारण आम नागरिकों के हताहत होने की बढ़ती संख्या की पुष्टि करते हुए, मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान ने बिना इजाजत किए हमले

इस गैर-ज़रूरी सैन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए मुजाहिद ने कहा, “हम इस हरकत को आक्रामकता और सभी स्वीकृत सिद्धांतों का उल्लंघन करने वाला अपराध मानते हैं।” ये घातक हमले पाकिस्तान की आक्रामक सैन्य कार्रवाई का हिस्सा हैं। पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में सीमा विवादों के कारण बढ़े तनाव के बीच कई बार अफगानिस्तान के संप्रभु इलाके में बिना इजाजत हवाई हमले किए हैं। यह घटना अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों में तीन नागरिकों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

यह भी पढ़ें-

अल-कायदा ने फ्लाईदुबई हमले की तारीफ की, 9/11 से की तुलना; कहा- ‘काफिरों के विमान अभी भी निशाने पर’

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *