कौन हैं ऐनी कार्सन? जिन्हें मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान | ACTPnews

कौन हैं ऐनी कार्सन? जिन्हें मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार, मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान


साहित्य के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई कवयित्री और निबंधकार ऐनी कार्सन ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्हें क्लासिकल और मॉडर्न शैलियों का मेल करने वालीं कवयित्री माना जाता है। नोबेल संस्था ने बताया है कि ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार उनके साहसी और नएपन से भरे काम के लिए दिया गया है, जिसने क्लासिकल परंपरा के साथ एक संवाद करते हुए समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़े हैं।

ऐनी कार्सन के बारे में जानिए

नोबेल संस्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐनी कार्सन ने अपने पूरे करियर के दौरान कविता लिखने के साथ-साथ अनुवाद का काम और अलग-अलग यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाने का कार्य भी किया है। ऐनी कार्सन का पूरा साहित्य शब्दों के प्रति भाषा-विशेषज्ञ (फिलोलॉजिस्ट) के जुनून और नए अर्थों की तलाश करने वाले कवि की चाहत के मेल पर आधारित रहा है। ऐनी कार्सन ने खुद इस बात को माना है कि शब्दों के असल अर्थ और इतिहास उनके सभी कामों की शुरुआत का बिंदु रही है।

अब तक 19 महिलाओं ने जीता साहित्य का नोबेल

नोबेल संस्था के अनुसार, साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की शुरुआत साल 1901 में की गई थी। तब से लेकर अब तक 119 बार साहित्य का नोबेल पुरस्तार दिया जा चुका है। इनमें से 4 बार साहित्य के नोबेल को एक से ज्यादा विजेताओं के बीच साझा किया गया है। वहीं, अब तक 19 महिलाओं ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार अपने नाम किया है। नोबेल पुरस्कार का ऐलान सोमवार को स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है। इस साल नोबेल पुरस्कार की राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखी गई है।

अब तक 4 कैटेगरी में नोबेल का ऐलान

आपको बता दें कि इस साल नोबेल पुरस्कार के ऐलान की शुरुआत चिकित्सा के नोबेल से हुई। कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को इस साल चिकित्सा का नोबेल दिया गया है। इन तीनों वैज्ञानिकों ने इस बात पर रिसर्च की है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन सिस्टम का उपयोग करता है। साल 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हाल्जेन को मिला है। उन्हें आकाशीय यानी खगोलीय मूल के उच्च-ऊर्जा न्यूट्रिनो की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। वहीं, केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार 95 वर्षीय वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन और जापान के केन्सो सोआई को मिला है।

ये भी पढ़ें- फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, फोन पर मिली खबर, बोले-“यह मेरे लिए बड़ा सरप्राइज था”

95 साल के बुजुर्ग को मिला केमिस्ट्री का नोबेल, साथी के साथ मिलकर की थी ‘शानदार’ खोज

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *