राम गोपाल वर्मा ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया है। नाना के अचानक चले जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ उनके करीबी दोस्तों और सहकर्मियों को भी झकझोर दिया है। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर नाना को याद करते हुए कहा कि वह अब भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि अभिनेता उनके बीच नहीं रहे। उन्होंने नाना को अभिनय का ‘भगवान’ बताते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए राम गोपाल वर्मा
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हर कोई जानता है कि कोई भी इंसान अमर नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि नाना जैसे मजबूत शख्स इतनी अचानक इस दुनिया से चले गए। राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में नाना की मौत को लेकर अपनी नाराजगी और बेबसी भी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि उन्हें नाना के दिल के फेल होने से नफरत है और ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह उस भगवान को मार देना चाहते हैं, जिसने अभिनय के भगवान नाना पाटेकर को उनसे छीन लिया।
‘गॉड ऑफ एक्टिंग’ कहकर दी श्रद्धांजलि
राम गोपाल वर्मा का यह पोस्ट नाना के अभिनय के प्रति उनके सम्मान को साफ तौर पर दिखाता है। नाना पाटेकर अपनी दमदार आवाज, तीखे संवाद बोलने के अंदाज और किरदार में पूरी तरह उतर जाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में गंभीर, नकारात्मक, पुलिस अधिकारी से लेकर कॉमेडी तक कई तरह की भूमिकाएं निभाईं। राम गोपाल वर्मा और नाना पाटेकर का रिश्ता सिर्फ निर्देशक और अभिनेता तक सीमित नहीं रहा। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान उनकी एक खास प्रोफेशनल बॉन्डिंग भी बनी।
‘भूत’ से शुरू हुआ साथ
राम गोपाल वर्मा और नाना पाटेकर की साथ में काम करने की शुरुआत 2003 की हॉरर फिल्म ‘भूत’ से हुई थी। फिल्म में नाना के अभिनय ने कहानी के तनाव और गंभीरता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद दोनों ‘डरना मना है’ से जुड़े, जिसे राम गोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद 2004 में दोनों की जोड़ी ‘अब तक छप्पन’ में नजर आई। यह फिल्म नाना के करियर की बेहद चर्चित फिल्मों में शामिल है। उन्होंने इसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट साधु आगाशे की भूमिका निभाई थी। पुलिस अधिकारी के इस किरदार में नाना की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में फिर साथ आए
करीब एक दशक बाद राम गोपाल वर्मा और नाना पाटेकर ने फिर साथ काम किया। 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में नाना ने ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस राकेश मारिया का किरदार निभाया था। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और राम गोपाल वर्मा ने इसका निर्देशन किया था।
ये भी पढ़ें: ‘बहुत याद आएंगे’, नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला का भावुक पोस्ट, कभी दोनों के बीच था गहरा रिश्ता
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













