उत्तराखंड से लेकर केरल तक आज भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में 60 KM/h की स्पीड से चलेंगी हवाएं! हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम | ACTPnews

उत्तराखंड से लेकर केरल तक आज भारी बारिश की चेतावनी, बिहार में 60 KM/h की स्पीड से चलेंगी हवाएं! हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम


नई दिल्लीः देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क है और अब बारिश की गतिविधियां बहुत कम हो गई हैं। हालांकि कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए नई चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि शुक्रवार, 9 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। 

इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

9-14 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाब में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 9-11 अक्टूबर के दौरान बिहार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में  छिटपुट बारिश की संभावना है। बिहार में 9 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9-14 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

यहां से विदा ले रहा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं। यानी आने वाले समय में पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां बंद होने वाली हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम


दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। पूरे NCR में मौसम की स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है, बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे क्षेत्र में स्थानीय स्थितियां अलग-अलग हो सकती हैं। दिन में हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। 

ये भी पढ़ेंः LIVE: पोस्टल बैलेट की गिनती में मदुरंताकम और धारापुरम सीट पर TVK आगे, जारी हुआ रूझान

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *