Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 25 साल के अफरीदी को मिली कप्तानी | ACTPnews

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, 25 साल के अफरीदी को मिली कप्तानी


हांग कांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 7 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद अब्बास अफरीदी करेंगे। पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद उसी दिन ग्रुप-सी के अपने दूसरे और आखिरी मैच में उसका सामना भारत से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह बड़ा मुकाबला 30 अक्टूबर को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड पर खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है पाकिस्तान

हांग कांग सिक्सेस 2025 में पाकिस्तान अब्बास अफरीदी की कप्तानी में चैंपियन बना था। उस टूर्नामेंट में अफरीदी ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए थे और साथ में 3 विकेट भी लिए थे। वहीं, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले अब्दुल समद ने भी 2025 के इस टूर्नामेंट में एक अर्धशतक की मदद से तेजी से 142 रन बनाए थे।

इनके अलावा, विकेटकीपर-बल्लेबाज ख्वाजा नफे ने पिछले सीजन में काफी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे और वह एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे। वहीं ऑलराउंडर मोहम्मद शहजाद ने अपनी शानदार गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट लिए थे, जिसमें 11 रन देकर 3 विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। इस बार भी ये सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

28 अक्टूबर को हांग कांग के लिए रवाना होगी पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम 28 अक्टूबर को हांग कांग के लिए रवाना होगी। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें 3-3 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। पाकिस्तान को ग्रुप-सी में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा इंडिया और यूएई का नाम मौजूद है। इस टूर्नामेंट के लिए कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हुआ था। इस टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे।

हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अहमद दानियाल, मुहम्मद इरफान खान, ख्वाजा नफे, मुहम्मद शहजाद और साद मसूद

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी का सपना आज होगा साकार! क्या कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल पसीजेगा

38 साल के कीवी क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए 10 हजार से अधिक रन

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports