आज बिल्कुल मुफ्त में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला​ LIVE, कितने बजे से शुरू होगा मैच | ACTPnews

आज बिल्कुल मुफ्त में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा T20 मुकाबला​ LIVE, कितने बजे से शुरू होगा मैच


आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं। आज रांची में दूसरा मैच होना है। भारतीय टीम ने पहले मैच में जबरदस्त खेल दिखाते हुए उसे अपने नाम कर लिया था। अब आज शाम को दूसरा मैच खेला जाना है। इस बीच मैच को आप अपने टीवी पर बिल्कुल मुफ्त यानी फ्री में कैसे देख सकते हैं, ये अभी से जान लीजिए, ताकि आपका मैच छूट ना जाए। 

आज शाम को सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज रांची में होने वाला मैच सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। दोनों टीमें ने पहले ही वहां पहुंचकर अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि पहले और दूसरे मैच के बीच दो दिन का गैप मिला, इसलिए टीमों ने अपनी तैयारी और चाक चौबंद कर ली है। श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मैच जीता था, आज भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला डीडी फ्री डिश पर भी देखा जा सकेगा लाइव

इस सीरीज यानी भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं। यानी इसी चैनल पर मैच दिखाया जा रहा है। अगर आप टीवी पर मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर मोबाइल पर मैच देखने के लिए जियो हॉट स्टार एप पर जाना पड़ेगा। इसके साथ ही आप डीडी फ्री डिश के कनेक्शन से डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच को लाइव देख सकते हैं, खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज नहीं देना होगा। जब डीडी ​फ्री डिश का कनेक्शन लगता है, तभी चार्ज लगता है, इसके बाद मंथली कोई पैसा नहीं देना होता। 

भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज टीम का पूरा स्क्वॉड: शो होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, आमिर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी का सपना आज होगा साकार! क्या कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल पसीजेगा

166 गेंदें, 53 रन और इतिहास रचने का मौका; क्या अभिषेक शर्मा तोड़ पाएंगे सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *