पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर इस वक्त जबरदस्त हंगामा चल रहा है। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का लॉन्ग मार्च धीरे-धीरे इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल आफरीदी इसे लीड कर रहे हैं। हजारों की भीड़ उनके पीछे चल रही है। सोहैल अफरीदी कह चुके हैं कि खैबर पख्तूनख्वा में सिर्फ इमरान खान की नीति चलेगी। पीटीआई के इस लॉन्ग मार्च ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की नींद उड़ा दी है क्योंकि जैसे-जैसे इमरान समर्थकों का काफिला आगे बढ़ रहा है, लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है।
शहबाज सरकार ने लॉन्ग मार्च रोकने में लगा दी पूरी ताकत
बता दें कि शहबाज सरकार ने इस लॉन्ग मार्च को रोकने में पूरी ताकत लगा दी है। पीटीआई नेताओं और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। कई नेताओं को भी डिटेन किया गया है लेकिन इससे इमरान समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ है। आज सुहैल आफरीदी ने कहा कि उनका प्लान बहुत बड़ा है, इसलिए सभी तैयार हो जाएं। जंग बहुत बड़ी होने वाली है।
ख्वाजा आसिफ ने PTI को TTP से जोड़ा
इमरान समर्थकों के लॉन्ग मार्च से शहबाज हुकूमत बुरी तरह घबरा गई है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वो बातचीत करना चाहते हैं लेकिन इमरान के समर्थक सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। वो पाकिस्तान को फिर से बंधक बनाना चाहते हैं। ख्वाजा आसिफ ने इमरान समर्थकों पर आतंकी संगठन टीटीपी से गठजोड़ के आरोप लगाए और कहा कि दोनों का मकसद पाकिस्तान को अस्थिर करना है। जंग की आग में झोंकना है।
बंदूक की नोंक पर मांगे नहीं मान सकते
PTI के लॉन्ग मार्च के वजह से पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर सियासी पारा चरम पर है। PTI के लॉन्ग मार्च को लेकर शहबाज शरीफ सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने साफ कर दिया है कि सरकार किसी भी दबाव में आकर राहत नहीं देगी और पीटीआई को बंदूक की नोंक पर अपनी मांगें मनवाने की गलतफहमी छोड़ देनी चाहिए।
हर 2-3 महीने में इस्लामाबाद की तरफ मार्च बनी परंपरा
ख्वाजा आसिफ ने पीटीआई नेतृत्व को सलाह दी कि वे बातचीत की मेज पर आएं, अपने घर लौटें। इसके साथ ही ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई यह सोच रही है कि वह लॉन्ग मार्च निकालकर सरकार को ब्लैकमेल कर सकती है लेकिन सरकार किसी भी कीमत पर ब्लैकमेल नहीं होगी। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पीटीआई हर दो-तीन महीने में इस्लामाबाद की तरफ मार्च करना एक परंपरा बन चुकी है।
इमरान खान के चेचेरे भाई को किया गिरफ्तार
उधर, पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेशन भी शिकंजा कसता जा रहा है। खबर आई है कि इमरान खान के चचेरे भाई कासिम जमान को एमपीओ के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा लॉन्ग मार्च को दबाने के लिए पीटीआई नेताओं और उनके करीबियों पर पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारियों की कार्रवाई तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई के लिए आंदोलन शुरू, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू; 2 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार, संसद-हाईवे सील
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













