विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (शुक्रवार को) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जा रहा है। विपक्ष के सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करने सेंट्रल हॉल से सीधे राष्ट्रपति भवन के लिए निकले हैं। इस दौरान, तमाम विपक्षी सांसद विजय चौक पर धरने पर भी बैठ गए हैं। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर सकता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार डरी हुई है, इसलिए सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए।
मुलाकात के वक्त विजय चौक पर मौजूद रहेंगे तमाम विपक्षी सांसद
राष्ट्रपति से मिलने वाले इंडिया अलायंस के नेताओं की लिस्ट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सुप्रिया सुले, ममता बनर्जी, राजीव राय, मनोज झा, एमए बेबी, डी.राजा और उमर अब्दुल्ला का नाम शामिल हैं। जब विपक्ष नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा, तब बाकी विपक्षी सांसद विजय चौक पर मौजूद रहेंगे।
सड़क पर उतरने वालों को सलाम- गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सभी देशभक्त देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में लगे हैं, चाहे वे किसी राजनीतिक दल के सदस्य हों या न हों। मैं उन सभी देशभक्तों को सलाम करता हूं जो सड़कों पर उतरे हैं। कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हम बैलेट से वोटिंग चाहते हैं। हम CEC ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहते हैं।
सरकार डरी हुई है- राजीव शुक्ला
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला बोले कि यह मार्च इसलिए हो रहा है क्योंकि सभी सांसदों को समय नहीं दिया गया। INDIA गठबंधन के सिर्फ 10 नेताओं को ही समय मिला। इसलिए, बाकी सांसदों ने विरोध मार्च निकालने का फैसला किया। सरकार कितनी डरी हुई है। लोगों को बहुत परेशानी हुई है। सुप्रीम कोर्ट को भी पूछना पड़ा कि ऐसा पूरी तरह से प्रतिबंध क्यों लगाया जा रहा है और सब कुछ क्यों बंद किया जा रहा है- मेट्रो, ट्रेन और बसें। दिल्ली में एंट्री बंद है।
ये भी पढ़ें- नई दिल्ली में जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में आज रात 10 बजे से अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













