असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेला | ACTPnews

असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेला


गुवाहाटी: पूर्व IAS अधिकारी और BJP उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें कुल मिलाकर 7,14,349  मिले, वहीं AIUDF के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल 5,72,125 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार सिबामनी बोरा 1,29,492 वोटों के साथ काफी पीछे तीसरे स्थान पर रहीं। बता दें कि इस चुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला BJP, कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच था।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती

नगांव के दो केंद्रों डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में वोटों की गिनती हुई। हर केंद्र पर 14 टेबल लगाई गईं। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया था कि वे किसी भी तरह का जुलूस निकालने से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लें।

नगांव सीट पर हुआ 76.19% मतदान

बता दें कि असम की नगांव लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 76.19% मतदान हुआ था। यह उपचुनाव तब जरूरी हो गया था, जब कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दे दिया था और इस साल की शुरुआत में BJP के टिकट पर दिसपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था। हालांकि, इस नतीजे का संसद में सत्ता के संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि नगांव निर्वाचन क्षेत्र में 19.05 लाख मतदाता हैं, जिनमें 9.43 लाख महिलाएं और 50 थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। ये सभी 2,312 मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए योग्य थे।

2019 और 2024 में के नतीजे

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नगांव लोकसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस को काफी पीछे धकेलते हुए तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। पार्टी ने 2019 और 2024 के आम चुनावों में यह सीट जीती थी। यह उपचुनाव इसलिए कराना पड़ा क्योंकि कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने 2019 में यह सीट जीती थी और 2024 में भी इसे बरकरार रखा था। हालांकि बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर BJP जॉइन कर ली और असम विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़े। इससे पहले, BJP ने लगातार चार बार (1999, 2004, 2009 और 2014 में) यह लोकसभा सीट जीती थी। राजन गोहेन लोकसभा में चार बार सांसद रह चुके हैं। BJP के राजन गोहेन 1999 से नगांव निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। गोहेन 1991 से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

शुभेंदु अधिकारी के जिस PA की हुई थी हत्या, उनकी मां ने नंदीग्राम में रच दिया इतिहास, 1,22,753 वोटों से जीता चुनाव

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *