Revanth Reddy Goa Statement | BJP Ravan Congress Ram Voting Appeal | ACTPnews

Revanth Reddy Goa Statement | BJP Ravan Congress Ram Voting Appeal


38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण देकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा रावण है, जो लोगों को बांट रही है, जबकि कांग्रेस राम है। अगर आप रावण को हराना चाहते हैं, तो आपको राम का समर्थन करना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी। गोवा में उन्हें वैसा ही उत्साह दिख रहा है, जैसा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिला था।

भाजपा लोगों को बांटने के लिए यहां आई है। छोटी पार्टियों को दिया गया कोई भी वोट भाजपा को जाएगा। मैं इस बार गोवा के लोगों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें।

रेड्डी बोले- वोट देने से पहले दो बार सोचें; 5 बड़ी बातें…

  • दक्षिण गोवा पारंपरिक रूप से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। अगर मतदाता कांग्रेस का समर्थन नहीं करते हैं, तो छोटी पार्टियों के उभरने से भाजपा को सत्ता में बने रहने में मदद मिल सकती है।
  • हाथ के निशान पर वोट दिए बिना आप भाजपा को नहीं हरा सकते। वोट देने से पहले दो बार सोचें। आप किसे राज्य चलाते हुए देखना चाहते हैं, ड्रग माफिया को या बिल्डर माफिया को। अगर आप एक बार गलती करते हैं, तो आगे बढ़ सकते हैं। दूसरी बार गलती करते हैं, तो उसे भी सुधार सकते हैं। लेकिन तीसरी बार वही गलती की, तो भगवान भी हमें नहीं बचा सकते।
  • राहुल गांधी लोगों को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा उन्हें बांटने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ युवाओं, विपक्ष और देश की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।
  • पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार भारत में लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया है। वे SIR का गलत इस्तेमाल कर अपने विरोधियों के करोड़ों समर्थकों के वोट हटाने के लिए कर रहे हैं।
  • पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में नागरिकों के दो वर्ग बना रहे हैं। एक जिन्हें वोट देने का अधिकार है और दूसरा जिन्हें इससे वंचित किया जा रहा है।

रेड्डी और कांग्रेस के नेता पहले भी राम और शिव को लेकर बयान दिए

29 सितंबर 2026: रेड्डी बोले राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान

रेड्डी ने कहा था कि शिव गरीबों और राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है। भाजपा ने राम को चुरा लिया है।

2017: राहुल गांधी बोले- मैं शिव भक्त हूं

2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे थे। BJP ने इसे चुनावी रणनीति बताया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उनका सच उनके साथ है।

यह बयान 30 नवंबर 2017 को गुजरात के अमरेली में व्यापारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में दिया गया था। उस समय सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर को लेकर उनके धर्म पर विवाद भी चल रहा था।

यह बयान उस विवाद के जवाब में था जिसमें सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी का नाम कथित तौर पर गैर-हिंदू आगंतुकों वाले रजिस्टर में दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। राहुल ने कहा था कि उन्होंने उस रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि विजिटर बुक में साइन किया था।

इसके बाद भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल से भगवान राम को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि राहुल खुद को शिव भक्त बताते हैं तो भगवान राम को लेकर उनका क्या विचार है।

2024: राहुल ने शिव संदेश सुनाया

राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर कहा था कि शिव का संदेश “डरो मत, डराओ मत” है। भाजपा नेताओं ने उनके भाषण और हिंदू धर्म को लेकर उनके बयानों पर आपत्ति जताई थी।

16 अगस्त: रेड्डी ने कहा- BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया, कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे

रेड्डी ने भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की।

—————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

बेटी के बयान के बाद तेलंगाना की मंत्री बर्खास्त, CM रेड्डी पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *