मोगा के धर्मकोट में सास और बहू के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। पोती को मायके ले जाने से रोकने पर गुस्साई बहू ने सास के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और आंगन में ले जाकर पिटाई कर दी। दोनों गुत्थम-गुत्था हो गई और एक-दूसरे को नीचे लिटा लिटाकर पीटा। सास ने घायल हालत में थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। लोहगढ़ बस्ती की रहने वाली बहू कर्मवीर कौर अपने मायके जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सास बलविंदर कौर ने कहा कि वह अपनी बेटी (पोती) को घर पर छोड़कर खुद मायके चली जाए। इस बात पर बहू भड़क गई और गुस्से में सास पर हमला कर दिया। उसने आव देखा न ताव, सीधे अपनी सास पर हमला कर दिया। बहू ने सास के बाल पकड़े और उन्हें घसीटते हुए कमरे से बाहर आंगन की ओर ले आई। घर में मची चीख-पुकार को सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है:- सास-बहू का पहले भी हो चुका विवाद बलविंदर कौर ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले भी वह अपने मायके (फिरोजपुर) चली गई थी, जिसे पंचायत के हस्तक्षेप और लिखित समझौते के बाद वापस घर लाया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बहू अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती है और सोने के जेवर हड़पने के लिए दबाव बनाती है। साथ ही वह आए दिन झगड़ा करती है और विरोध करने पर झूठे मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां देती है। मामले की जांच कर रही पुलिस सोमवार (1 जून) को हुई इस हिंसक मारपीट के बाद पीड़ित सास बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन से अपनी जान-माल की सुरक्षा और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है, जिसमें बहू द्वारा सास के बाल पकड़कर घसीटने के साफ सबूत मिल रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
सास-बहू में झगड़ा, बाल पकड़कर घसीटा:एक-दूसरे को जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा; मोगा में गुत्थमगुत्था होने का VIDEO सामने आया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











