Aamir Khan Marriage July 5 | ACTPnews

Aamir Khan Marriage July 5


24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस साल 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगे। इस शादी में कोई भव्य आयोजन या ग्रैंड रिसेप्शन नहीं रखा जाएगा।

दोनों एक छोटे से साइनिंग सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप की बात मीडिया के सामने कन्फर्म की थी। आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट कई जगहों पर साथ नजर आते हैं।

एक साल से लिव-इन में रह रहा है कपल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आमिर और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से लिव-इन पार्टनर के तौर पर साथ रह रहे हैं। सोर्सेज के अनुसार दोनों एक साथ एक खुशहाल और स्टेबल जिंदगी बिता रहे हैं।

अब दोनों ने अपने परिवार के लोगों की मौजूदगी में इस रिश्ते को कानूनी तौर पर आगे बढ़ाने का फैसला किया है। कपल की शादी बेहद निजी होगी जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

आमिर और गौरी 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

आमिर और गौरी 25 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

25 साल पुरानी दोस्ती प्यार में बदली आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। गौरी स्प्रैट का एक 7 साल का बेटा भी है। जब से आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तब से गौरी को अक्सर आमिर खान के साथ अलग-अलग इवेंट्स और मौकों पर साथ देखा जाता है।

गौरी के आने से खुद को पूरा मानते हैं आमिर एक पुराने इंटरव्यू में आमिर खान ने गौरी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। आमिर ने कहा था, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।”

2002 में हुआ था पहला तलाक

आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। आमिर ने हाल ही में अपने इस रिश्ते के टूटने की मुख्य वजह बताई थी।

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और बेटी इरा खान।

आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और बेटी इरा खान।

उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय वे भावनात्मक रूप से अपरिपक्व थे और अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे। फिल्मों के प्रति उनके ज्यादा झुकाव की वजह से वे अपने परिवार और बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाए, जिससे रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं। रीना से अलग होने के बाद आमिर गहरे डिप्रेशन और नशे के दौर से भी गुजरे थे।

किरण राव से दूसरा रिश्ता फिर सहमति से अलग हुए

रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर खान की जिंदगी में डायरेक्टर किरण राव आईं। साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म आईवीएफ (IVF) से हुआ था। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने अचानक अपने तलाक की घोषणा करके सबको चौंका दिया था।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

आमिर की दूसरी पत्नी डायरेक्टर किरण राव और बेटा आजाद।

अपने साझा बयान में उन्होंने इसे एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत लिया गया फैसला बताया था। आमिर के मुताबिक, समय के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके रिश्ते का तालमेल बदल गया था। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती बरकरार है। वे आज भी अपने बेटे की मिलकर परवरिश कर रहे हैं और पानी फाउंडेशन समेत कई फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते हैं।

————————————-

आमिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

आमिर खान @61, शूटिंग के समय घड़ी नहीं देखते:मोबाइल के जमाने में लंबे समय तक पेजर यूज किया, तकनीक से ज्यादा काम पर फोकस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने करीब चार दशक लंबे करियर में उन्होंने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दीं, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके को भी नई दिशा दी है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *