तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भाजपा पार्टी से रिजाइन कर दिया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने इसे मंजूर भी कर लिया है। अन्नामलाई ने दो दिन पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते थे। इसके बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है। अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें। तीन दिन पहले मुलाकात, फिर इस्तीफा 2 जून: अन्नामलाई और शाह की मुलाकात 5 जून: अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, पहले मिल गए थे 4 संकेत… BJP को नुकसान हो सकता है राजनीतिक विश्लेषक सुमंत सी. रमन के मुताबिक, अन्नामलाई की ‘एन मन्न, एन मक्कल’ पदयात्रा के बाद तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था, जो 2026 में फिर 3% पर है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम को राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। अन्नामलाई ने 2020 में भाजपा जॉइन की, 6 साल बाद इस्तीफा तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीटें मिलीं। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ——————
Source link
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी:BJP अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं; 2 दिन पहले शाह से मिले थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











