Scenes Removed; Director Admits Misleading | ACTPnews

Scenes Removed; Director Admits Misleading


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन फिल्म में जाह्नवी के किरदार को जरूरत से ज्यादा बोल्ड दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया था।

दर्शकों के विरोध के बाद फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कन्फर्म किया है कि फिल्म से सभी विवादित सीन हटा दिए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने माना कि फिल्म के कुछ सीन मिसलीडिंग थे।

इससे पहलेबुच्ची बाबू सोशल मीडिया पर सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं।

दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार की कहानी से ज्यादा उसकी शारीरिक बनावट पर फोकस किया गया है।

दर्शकों का कहना है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार की कहानी से ज्यादा उसकी शारीरिक बनावट पर फोकस किया गया है।

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने दी सफाई विवाद बढ़ता देखकर डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के ट्रैक को गलत समझा। इस फिल्म में मुख्य किरदार एक बहुत ही पिछड़े पहाड़ी इलाके से आता है। मैं उसके किरदार के सीधेपन और वहां के माहौल को दिखाना चाहता था। वह जिस लड़की से प्यार करता है, उससे शादी करना चाहता है। इस प्रक्रिया में कुछ सीन गलत संदेश दे रहे थे। हमने अपनी गलती सुधारते हुए उन सीन को फिल्म से हटा दिया है।’

पेद्दी के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना।

पेद्दी के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना।

जाह्नवी के सीन पर क्यों हुआ विवाद फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ को पर्दे पर दिखाने के तरीके पर आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि कैमरा जाह्नवी के अभिनय के बजाय उनके शारीरिक बनावट पर ज्यादा फोकस कर रहा था। इसके अलावा फिल्म में राम चरण और जाह्नवी के बीच दिखाए गए कुछ रोमांटिक सीन को लेकर भी विरोध हुआ था।

सोशल मीडिया पर मांग चुके माफी इससे पहले बुच्ची बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट लिखकर दर्शकों से माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे मन में ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन महिलाओं के लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। किसी भी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाना हमारा मकसद नहीं था। अगर फिल्म के किसी हिस्से से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं। हर महिला सम्मान की हकदार है।’

विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई इस पूरे विवाद के बाद भी फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा जगपति बाबू, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और बोमन ईरानी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें

जाह्नवी कपूर के सपोर्ट में आईं साउथ एक्ट्रेस:बोलीं- ‘पेड्डी’ विवाद में एक्ट्रेस को नहीं, मेकर्स को जिम्मेदार ठहराएं; मेकअप आर्टिस्ट ने भी किया बचाव

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके किरदार के जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब जाह्नवी के समर्थन में उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलिन कौर मनचंदा और साउथ एक्ट्रेस डिंपल हयाती आ गई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने दावा किया है कि जाह्नवी ने पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की थी, जिसे डायरेक्टर ने नजरअंदाज कर दिया।पूरी खबर पढ़ें..

जाह्नवी कपूर ने क्या विवादित शॉट्स पर जताई थी आपत्ति:एक्ट्रेस की कथित पर्सनल चैट लीक; दावा- पेड्डी में राम चरण ने डायरेक्टर को डांटा था

फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की एक कथित पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जाह्नवी के फैन क्लब्स की तरफ से शेयर किए गए इन स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ आपत्तिजनक कैमरा एंगल पर चिंता जताई थी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *