अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिला के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के परिजन बेटे के पार्थिव शरीर का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल ने बताया कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई कि बेटे का शव कब स्वदेश लाया जाएगा। संजीव लखनपाल ने बताया कि बीती शाम तक आदित्य का शव जहाज में ही था। उन्हें बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिप से शिफ्ट किया जा रहा है। इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। आदित्य के सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) बताई जा रही है। आदित्य के दादा के भाई अशोक कुमार ने बताया कि जब कैप्टन को वार्निंग की दी गई थी कि शिप को आगे न ले जाए तो किस कैपेस्टी पर शिप आगे ले गया। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों को कीड़ी सजा देने की मांग की। उधर, आदित्य के घर में मातम पसरा हुआ है। इकलौते बेटे को खोने के गम में माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। मगर बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आदित्य का पार्थिव शरीर कब तक घर पहुंचेगा। पिता ने मिसाइल हमले पर उठाए सवाल:- डेक कैडेट के पद पर था तैनात आदित्य शर्मा वर्ल्ड मैरिटाइम एनर्जी लिमिटेड कंपनी के तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर डेक कैडेट के पद पर तैनात थे। आदित्य का जॉब कॉन्ट्रैक्ट मई में खत्म हो गया था। मगर तब वह घर नहीं आ सका और एक महीने के लिए कॉट्रैक्ट बढ़ा दिया। 21 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित बचाया बता दें कि, MT सेत्तेबेल्लो जहाज पर बुधवार को अमेरिकी हमले आदित्य शर्मा की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, जहाज पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन की मौत हो गई।
Source link
अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का इंतजार:बीती शाम तक शिप में ही थी बॉडी; परिजनों को अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

चांदी की चटनी बनाकर शिल्पा शेट्टी को चौंकाया:कीमत 60 हजार तक; राजा-महाराजा खाया करते थे; बीकानेर की शेफ को वैद्य से मिला आइडिया | ACTPnews
-

राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, असली मुद्दों पर बहस; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा | ACTPnews
-

कंगना रनोट को उनकी पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती:CJP प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- बेरोजगार, तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड थे | ACTPnews
-
-

अब कहां हैं सीजेन खान? श्वेता तिवारी से अफेयर को लेकर चर्चा में आए, कभी नेशनल क्रश रहे हैंडसम हंक अचानक हुए गुमनाम | ACTPnews








