Haryanvi Dancer Accuses UP Police of Cover-Up in Hathras Case | ACTPnews

QuoteImage


डांसर ने कहा कि अगर छेड़छाड़ वाले मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मैं महिला आयोग भी जाऊंगी।

हाथरस में 3 जून को स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान कमर छूने के मामले में हरियाणवी डांसर यूपी पुलिस से नाराज हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आयोजन समिति के कुछ स

.

डांसर ने कहा-

शुरुआत में मैंने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। पुलिस ने ही मुझे फोन कर थाने बुलाया और शिकायत देने को कहा। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

QuoteImage

डांसर की शिकायत पर सासनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर के अनुसार, 3 जून को नगला नाई निवासी देवेंद्रपाल सिंह की बेटी का जन्मदिन बिना अनुमति आयोजित किया गया था।

इसी कार्यक्रम के दौरान डांसर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पुलिस ने आयोजन करने वाले देवेंद्रपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

डांसर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

डांसर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ मांगूंगी।

हरियावणी डांसर ने ये आरोप लगाए….

आरोपी की पहचान होने के बावजूद उसे बचाया जा रहा है

बातचीत में डांसर ने दावा किया कि पुलिस के पास आरोपी की पूरी जानकारी है। थाने में बुलाए जाने पर एक पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें आरोपी का आधार कार्ड तक दिखाया था और उसकी पूरी जानकारी साझा की थी। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। जब पुलिस आरोपी की पहचान जानती है, तो उसे पकड़ने में देरी क्यों हो रही है? आरोपी को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव बनाने का आरोप

डांसर ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें साफ तौर पर मीडिया से बातचीत न करने और सोशल मीडिया पर कोई वीडियो अपलोड न करने की हिदायत दी थी। 10 जून को उन्हें अलग-अलग कमरों में बैठाकर रखा गया और तीन दिनों तक सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि पुलिस के प्रति उनकी नाराजगी और मामले से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक न हो सके। पुलिस उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस पर पैसे लेकर सेटिंग करने का आरोप

डांसर ने पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस युवक ने उनके साथ बदसलूकी की थी, उसके सरकारी नौकरी में होने की चर्चा है। उसे बचाने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर पैसे लेकर सेटिंग कर ली है। पुलिस केवल पैसे के लिए काम कर रही है और इसी वजह से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही। पूरे मामले में पैसे और रसूख का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा।

मुख्य आरोपी को छोड़ कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई की

डांसर का आरोप है कि पुलिस सोशल मीडिया पर तीन लोगों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, जबकि उनके साथ बदसलूकी करने वाला केवल एक युवक था। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें कार्यक्रम के आयोजन और अनुमति से जुड़े मामलों में पकड़ा गया है। उनका छेड़छाड़ की घटना से कोई सीधा संबंध नहीं है।

महिला इंस्पेक्टर ने भरोसा दिया था, इसलिए उम्मीद जगी

डांसर ने बताया कि घटना के बाद जब वह भावुक होकर रो रही थीं, तब महिला इंस्पेक्टर विपिन कुमारी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पुलिस उनकी मदद करेगी और उन्हें न्याय मिलेगा। इसी भरोसे के चलते उन्होंने कानूनी प्रक्रिया में आगे बढ़ने का फैसला किया। शुरुआत में उन्हें लगा था कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है, इसलिए उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया।

उन्होंने आगे कहा कि अब वह पुलिस कमिश्नर, महिला आयोग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजने की तैयारी कर रही हैं। यदि स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करेंगी।

हाथरस के सासनी थाने में दर्ज हैं मामला…

थाना प्रभारी बोलीं- डिंपल के आरोप निराधार

सासनी थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने डिंपल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर उसकी कॉपी डिंपल को भी उपलब्ध करा दी है। पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई करने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं।

जिस पिंटू नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उस पर लगाई गई धारा जमानती (बेलेबल) है। पुलिस ने सबसे पहले वायरल वीडियो के आधार पर अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद डिंपल को थाने बुलाकर उनकी शिकायत दर्ज की गई और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

———————-

डांसर विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया:युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’:हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports