टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल की एक्ट्रेस ने आत्महत्या की है। हालांकि, मामले को लेकर आधिकारिक रूप से अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है। मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट किया वीडियो
संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘ढफली वाले ढफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “मैं नाचूं, तू नचा।” कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं। (खबर अपडेट की जा रही है)
Source link
'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन:फंदे से लटकी मिली बॉडी, दावा- सुसाइड किया, मौत से कुछ घंटों पहले रील पोस्ट की | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











