मंडी में भारी बारिश, दुकानों में घुसा पानी:72 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट, 22 जून तक बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं | ACTPnews

मंडी में भारी बारिश, दुकानों में घुसा पानी:72 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट, 22 जून तक बरसेंगे बादल, 60KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में आज (मंगलार को) शाम के वक्त भारी बारिश हुई। इससे सारा पानी सड़कों पर आ गया। विश्वकर्मा मंदिर के आसपास बारिश का पानी और कचरा दुकानों में घुस गया। इस दौरान वाहन चालकों को भी गाड़ियां निकालने में परेशानी हुई। राज्य के अन्य भागों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मंडी के गोहर में 4.6 मिमी, जोत में 4.1 मिमी, कुफरी 3.96 मिमी, भटियात 3.81 मिमी, पच्छाद 2.4 मिमी, सुंदरनगर 1.79मिमी, शिमला 1.26 मिमी और कोटखाई में 1.12 मिमी बारिश हुई। राज्य में अगले छह दिन भी अच्छी बारिश के आसार है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग हो रहा है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होगा कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होगा। इससे अगले तीन दिन तक ज्यादातर भागों में बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) ने कल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। परसों 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट परसों यानी 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया। इन जिलों में भारी ओलावृष्टि के साथ आंधी और तूफान का खतरा है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। इसी तरह, 19 जून को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। IMD ने प्रदेशवासियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी है। राज्य में 22 जून तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। मानसून की एंट्री में अभी वक्त हालांकि, मानसून पहुंचने में अभी वक्त लग सकता है। मगर मानसून की एंट्री से पहले भी पहाड़ों पर अच्छी बारिश हो रही है। आज भी शिमला समेत राज्य के कई भागों में आज दोपहर बाद बारिश हुई। पहाड़ों पर मौसम हुआ सुहावना प्रदेश में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का पारा 25.5 डि्गरी, मनाली का 26.4 डिग्री, कुफरी का 18.9 डिग्री और नारकंडा का 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *