इंडिया-ए ने ट्राई नेशन सीरीज के करो या मरो मैच में अफगानिस्तान-ए को 320 रन का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन बनाए। जवाबी पारी में अफगानिस्तान-ए ने 9 ओवर में दो विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और फैसल शिनोजादा क्रीज पर हैं। अंशुल कम्बोज ने खालिद तनिवाल (13 रन) और यश ठाकुर ने हसन इसाखिल (14 रन) को पवेलियन की राह दिखाई। वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी 28 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए। वे लगातार चौथी पारी में फिफ्टी नहीं बना सके हैं। हालांकि, प्रियांश आर्या (58 रन), कुमार कुशाग्र (58 रन) और तिलक वर्मा (59 रन) के अर्धशतकों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। अफगानिस्तान-ए की ओर से फरिदून दऊदजई और फरमनुल्लाह सफी ने 2-2 विकेट झटके। वैभव इस सीरीज के 4 मैचों में 117 रन ही बना सके। इस सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 44 रन रहा। वैभव की पिछली 4 पारियां देखिए… प्रियांश आर्या ने फिफ्टी लगाई 24 साल के भारतीय ओपनर प्रियांश आर्या ने लिस्ट-ए करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 42 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 75 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।
दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज और यश ठाकुर। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, बहीर शाह, फरमनुल्लाह सफी, शाम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जाहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, फैसल शान अहमदजई, फरिदून दऊदजई।
Source link
ट्राई सीरीज; इंडिया-ए ने 320 रन बनाए, अफगानिस्तान-ए 62/2:अंशुल कम्बोज ने खालिद तनिवाल को पवेलियन भेजा, सूर्यवंशी ने कैच किया | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











