शिमला में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न:रिज पर टूरिस्ट ने रेन शेल्टर का सहारा लिया; अगले 72 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट | ACTPnews

शिमला में भारी बारिश, सड़कें जलमग्न:रिज पर टूरिस्ट ने रेन शेल्टर का सहारा लिया; अगले 72 घंटे ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश हो रही है। दोपहर बाद साढ़े तीन बारिश शुरू हुई। इसके बाद शिमला की सड़कें पानी से जलमग्न हो गई। शहर में बहने वाले नालों में तेज बाढ़ सी आ गई। भारी बारिश के बाद देशभर से रिज पर घूमने पहुंचे लोगों ने रेन शेल्टर में पनाह ली। इसी तरह, माल पर घूम रहे टूरिस्ट और लोकल लोगों ने दुकानों घुस गए। मौसम विभाग (IMD) ने शिमला समेत चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था। आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी हालांकि सुबह से दोपहर तीन बजे तक धूप खिली रही। इसके बाद अचानक मौसम बदला और भारी बारिश शुरू हुई। IMD ने अगले 72 घंटे तक भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में कुछेक स्थानों पर भारी ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। इन्हीं जिलों में अगले तीन दिन (17 से 19 जून) तक आंधी व तूफान भी चल सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। 22 जून तक बरसेंगे बादल राज्य में 20 से 22 जून तक भी बारिश जारी रहने की संभावना है। बीते बीते घंटे के दौरान भी कई भागों में भारी बारिश हुई। मंडी के कटौला में सबसे ज्यादा 60.1 मिमी बादल बरसे। मंडी में 37.2 मिमी, जोगेंद्रनगर 16.0 मिमी, पंडोह 15.8 मिमी, भुंतर 8.6, रामपुर 3.3 और कुफरी में 3.0 बारिश हुई। मानसून की एंट्री में हो सकती है देरी वहीं मानसून अभी उत्तर भारत में बिहार के कई भागों में पहुंचा है। इस बार मानसून के समय पर पहुंचने के कम आसार लग रहे हैं। हिमाचल में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट 22 जून है, लेकिन इस बार मानसून कुछ देरी से आ सकता है। एक सप्ताह में सामान्य से 15% ज्यादा बारिश राज्य में मानसून की दस्तक से पहले अच्छी बारिश हो रही है। बीते एक सप्ताह में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार- 10 से 17 जून के बीच सामान्य बारिश 24.3 मिमी होती है, लेकिन इस बार 27.9 मिमी बादल बरस चुके हैं। पर्यटन स्थलों पर मौसम हुआ सुहावना राज्य में निरंतर हो रही बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर सुहावना हो गया है। मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का पारा 25.5 डिग्री, मनाली का 26.4 डिग्री, कुफरी का 18.9 डिग्री और नारकंडा का 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे देशभर से पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *