गर्लफ्रेंड की बेटी से मिलने जबरन घर में घुसे तेजप्रताप:अनुष्का के भाई आकाश ने FIR कराई; तेजप्रताप बोले- छवि बिगाड़ने की कोशिश | ACTPnews

गर्लफ्रेंड की बेटी से मिलने जबरन घर में घुसे तेजप्रताप:अनुष्का के भाई आकाश ने FIR कराई; तेजप्रताप बोले- छवि बिगाड़ने की कोशिश

तेजप्रताप यादव पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश ने FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि तेजप्रताप ने उनसे कहा है कि अगर उन्हें उनकी पत्नी अनुष्का से मिलने से रोका गया तो उज्जैनी, यानी अनुष्का की बेटी का अपहरण करा दिया जाएगा। साथ ही इसके हिंसक परिणाम भुगतने होंगे। आकाश के आरोपों पर तेजप्रताप ने X पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मेरे ऊपर लगाए गए धमकी और दबाव बनाने के आरोप मनगढ़ंत हैं। मेरे खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत छवि खराब करने की साजिश है। 24 मई 2025 को तेजप्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का के साथ तस्वीरें शेयर की गई थीं। पोस्ट में कहा गया था कि हम 12 सालों से रिलेशन में हैं। 5 फरवरी 2026 को अनुष्का यादव को बेटी हुई। 8 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेजप्रताप यादव हैं। खबर सामने आते ही तेजप्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अनुष्का की बेटी का पिता होने से इनकार किया। कहा- अनुष्का से कोई संबंध नहीं है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए तेजप्रताप और अनुष्का मामले की पूरी कहानी… सबसे पहले जानिए आकाश ने क्या शिकायत की है अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप यादव, उनके साथी मोतीलाल यादव और लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और अदालत में सुनवाई भी शुरू हो गई है। आकाश यादव का आरोप है कि 6 जून को जब वे खाटूश्याम गए थे, तब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने साथी मोतीलाल यादव के साथ पटना के पाटलिपुत्र स्थित उनके घर पहुंचे। दोनों ने घर में जबरन घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों को धमकाया। घटना के बाद मोतीलाल ने उन्हें फोन कर धमकी दी। कुछ देर बाद फिर कॉल आया, जिसमें खुद को मोहित बताते हुए व्यक्ति ने कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, तेजप्रताप के खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना। पुलिस में शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचे आकाश आकाश का कहाना है कि उन्होंने 10 जून को पाटलिपुत्र थाने में लिखित शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने 17 जून को पटना व्यवहार न्यायालय में केस दायर किया। मामले में अब अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आकाश यादव ने फोन पर मिली धमकियों की रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग में धमकी और दबाव बनाने से जुड़ी बातें दर्ज हैं। अब अदालत और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आकाश का आरोप है कि मोतीलाल के फोन के दौरान तेजप्रताप ने भी उनसे बातचीत की थी। उन्होंने अपनी राजनीतिक हैसियत का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस उनके खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं करेगी। आकाश का कहना है कि मोतीलाल ने फोन पर कहा था कि 6 जून को जो कुछ हुआ है उसे पूरी तरह गुप्त रखा जाए, नहीं तो उनकी ‘औकात दिखा दी जाएगी’। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। तेजप्रताप यादव ने X पर आरोपों को बताया साजिश पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पटना की ASP दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि आकाश यादव की ओर से पाटलिपुत्र थाने में आवेदन दिया गया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव उनके घर पहुंचे थे और उनसे जुड़े लोगों द्वारा फोन पर धमकी दी गई थी। आवेदन में अमेरिका (USA) के नंबर से कॉल आने और धमकी दिए जाने का भी जिक्र है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। वॉइस नोट और कॉल से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अब तेजप्रताप और अनुष्का की पूरी कहानी फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई थी नई रिलेशनशिप की चर्चा दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत तेजप्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से किए गए एक पोस्ट के बाद हुई थी। 24 मई 2025 को उनके सोशल मीडिया अकाउंटर से पोस्ट में दावा किया गया था कि वह पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने X पर दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरें एडिट कर पोस्ट की गई थीं। लेकिन इस दावे के बाद उनकी और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिनमें शादी और करवा चौथ मनाने जैसे दावे किए गए। तेजप्रताप ने कहा था- अनुष्का से मेरा संबंध नहीं, बच्चा आकाश भाटी का तेजप्रताप यादव की कुछ दिनों पहले अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर पोस्ट कर तेजप्रताप यादव को अनुष्का को बेटी होने की बधाई दे दी। इसकी चर्चा शाम तक होती रही। इस चर्चा के बीच आनन-फानन में तेजप्रताप यादव शाम 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और अनुष्का से संबंधों पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी। मुकेश रोशन मुझे फंसा रहे हैं- तेजप्रताप तेजप्रताप ने कहा, ‘मुकेश रोशन की ओर से मुझे फंसाया जा रहा है। सब जयचंद मिलकर मुझे फंसा रहे हैं, जिसमें संजय यादव, सुनील सिंह, शक्ति यादव, रमीज, मुकेश रोशन, आकाश भाटी शामिल हैं। मेरे पास इतनी संपत्ति देख ली है तो मुझे फंसा देंगे क्या। पहले इन जयचंदों ने मिलकर मुझे परिवार-पार्टी से अलग कर दिया और जब हम अपनी पार्टी बनकर सब कुछ अलग कर रहे हैं तो मुझे फंसा रहे हैं।’ बदनाम करने वालों के खिलाफ कोर्ट जाऊंगा- तेजप्रताप तेजप्रताप ने आगे कहा, ‘पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *