यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे बड़ा हादसा हो गया। अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर कोचिंग के स्टूडेंट हैं।
.
आग से बचने के लिए कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया तो कोई पहले फ्लोर से कूद गया। कई छात्र तार से लटककर नीचे उतरे। इंसानों के साथ जानवर भी इस भीषण आग फंस गए।
फायरकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए बिल्डिंग की पीछे की दीवार तोड़ी। एक-एक करके शवों को बाहर निकाला गया। इन्हें देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की भी आंखों से आंसू छलक आए।
तस्वीरों में देखिए आग की भयावहता, लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद और रेस्क्यू ऑपरेशन…
पहले आग की भयावहता की 2 तस्वीरें…
लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। देखते ही देखते ऊपरी मंजिल धू-धू करके जलने लगी।

आग लगने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
अब देखिए जिंदगी बचाने की जद्दोजहद…

आग लगी तो बिल्डिंग में फंसे लोग बिजली के तार से लटक कर नीचे उतरे।

आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। पूरी बिल्डिंग में धुआं भरने से कर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आग लगने के बाद बिल्डिंग से एक युवक कूद गया। वह बिल्डिंग के नीचे लोहे की रैलिंग पर गिर गया।

रैलिंग पर गिरने से उसके पेट में कई जगह ग्रिल घुस गई। आसपास के लोग उसे सड़क के दूसरे किनारे पर ले गए।

बिल्डिंग के अंदर फंसे एक युवक को बाहर निकाला गया। वह लगातार रोए जा रहा था। पुलिसवाला भी उसे चुप कराने की कोशिश करता दिखा।

आग में घायल महिला लवप्रीत को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इसी बिल्डिंग में एक पेट शॉप भी है। लोगों ने दुकान को खोलकर उसमें कैद बिल्लियों को बचाया।

पुलिस के जवान ने आग से बिल्ली को रेस्क्यू किया। गोद में लेकर बिल्डिंग से बाहर निकला।

आग में झुलसे युवक को लोग उठाकर गाड़ी तक ले गए, फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
अब देखिए फायर विभाग का रेस्क्यू…

आग पर काबू पाने के बाद भी देर तक धुआं उठता रहा। हाइड्रोलिक मशीन से पानी डालकर आग बुझाई गई।

मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम पहुंचीं। फायर कर्मी ऑक्सीजन मास्क लगाकर रेस्क्यू करते रहे।

यह बिल्डिंग के पीछे की दीवार है, जिसे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया।

घंटों चले रेस्क्यू के बाद SDRF और NDRF की टीम ने इमारत से शवों को बाहर निकालना शुरू किया।

फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है।
घरवाले फूट-फूटकर रोते रहे, हादसा देख सीएम योगी भी भावुक हुए…

हादसे के वक्त सीएम योगी अलीगढ़ में थे। रात में भी उनका वहीं रुकने का प्रोग्राम था। जैसे ही आग लगने की खबर मिली योगी अलीगढ़ से सीधे लखनऊ के अलीगंज पहुंचे। यहां का सीन देखकर वह भावुक हो गए।

आग में आदित्य नाम का बच्चा फंस गया, उसकी मां बाहर रोती रही। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद को रोक नहीं पाए। वह भी रोने लगे। बोले- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशें निकलती देखी हैं।

महिला के 2 कुत्ते आग में फंस गए थे। बिल्डिंग के बाहर महिला रोते नजर आई।

हादसे में अपने बच्चे को खोने वाले पिता फूट-फूटकर रोते रहे। बेटी उन्हें संभालती नजर आई।

लोगों की चीत्कार सुनकर मौके पर पहुंची महिला खुद को रोक नहीं पाई। वह साड़ी का पल्लू मुंह में दबाकर रोने लगी।

हादसे में साहिबान के छोटे भाई सुखमणि की मौत हो गई। इसके बाद ट्रामा सेंटर में भाई का शव देखकर वह बिलखने लगे।
————————–
ये खबरें भी पढ़ें
‘पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो’:मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई; लखनऊ अग्निकांड का दर्द

‘पापा मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है। बहुत घुटन हो रही है।’ यह बात लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में फंसे एक छात्र ने रोते-रोते अपने पिता से फोन पर कही। यहां पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ की कोचिंग में आग, 15 स्टूडेंट की मौत, AC से हादसे की आशंका

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं। करीब 5 और बच्चों के फंसे होने की सूचना है। पढ़ें पूरी खबर












