हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर टापरी-चोलिंग के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। हालांकि इसमें चालक जान किसी तरह बच गई। यहाँ बजरी से भरा एक डंपर बैली ब्रिज टूटने के कारण सीधे सतलुज नदी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में भी वाहन चालक सुरक्षित बच गया और उसे सिर्फ मामूली चोटें आईं। मिली जानकारी के मुताबिक, डंपर बजरी लेकर टापरी की ओर जा रहा था। जैसे ही भारी-भरकम वाहन बैली ब्रिज के बीच में पहुंचा, पुल अचानक दोनों ओर से टूटकर नीचे बैठ गया। पुल टूटने के साथ ही डंपर भी सीधे सतलुज नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों के अनुसार, गनीमत यह थी कि करछम-वांगतू परियोजना की टनल के कारण नदी का जलस्तर उस समय कम था, जिससे डंपर चालक की जान बच गई। NH-5 पर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक डायवर्ट इस हादसे के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद वाहनों को वैकल्पिक (दूसरे) रास्तों से भेजना शुरू किया। मरम्मत पर उठे सवाल, सेब सीजन को लेकर बढ़ी चिंता स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ समय पहले ही इस पुल की मरम्मत करवाई थी, लेकिन भारी वाहनों के चलते पुल हमेशा खतरे में रहता था। बागवानों और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि अगस्त महीने से किन्नौर में सेब का सीजन शुरू होने वाला है। अगर इस पुल का निर्माण जल्द नहीं किया गया, तो आगामी बरसात और सेब की सप्लाई के दौरान बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Source link
किन्नौर में बैली ब्रिज टूटा, डंपर सतलुज में गिरा:बाल-बाल बचा चालक, एनएच-5 पर टापरी-चोलिंग के पास जाम, डायवर्ट कर निकाले वाहन | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

नोएडा सेक्टर-51 से सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला एसी स्काईवॉक जनता के लिए कब से खुलेगा? आ गया अपडेट | ACTPnews
-

क्या ‘धुरंधर-2’ से घबरा गए थे ‘टॉक्सिक’ स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था ‘एक डर’ | ACTPnews
-
-

‘रामायण’ का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता | ACTPnews
-

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कॉलेज से मंदिर घूमने जा रही थीं छात्राएं, बस की टक्कर से एक की मौत; दो घायल | ACTPnews








