- Hindi News
- International
- US Iran War Peace Deal Controversy LIVE Update; Donald Trump Military Action Hormuz Strait | UAE Bahrain Kuwait
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास किया। (फाइल फोटो)
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। 50-48 वोटों से मंजूर हुए इस प्रस्ताव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए कहा गया है। इससे पहले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है।
1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है, जब अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति से युद्ध जैसी कार्रवाई खत्म करने की मांग की है। वोटिंग के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया, जिससे ट्रम्प की पार्टी के भीतर बढ़ती बागवत भी सामने आई।
हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस प्रस्ताव का कोई कानूनी असर नहीं होगा और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पहले ही समाप्त हो चुकी है।
इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो UAE, बहरीन और कुवैत के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका मकसद अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर खाड़ी देशों की चिंताओं को दूर करना है। इन देशों को आशंका है कि समझौते से होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही समझौते में ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर कोई स्पष्ट शर्त नहीं होने से भी सवाल उठ रहे हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता में ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर के संभावित फंड पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें खाड़ी देशों से आर्थिक सहयोग मांगा जा सकता है। ऐसे में वॉशिंगटन अपने सहयोगी देशों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है।

अबू धाबी के अल बतीन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का UAE में अमेरिका के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने स्वागत किया।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
1. ईरानी राष्ट्रपति पाकिस्तान पहुंचे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान एक दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच हुई पीस डील पर चर्चा हुई।
2. भारत से जुड़े 11 जहाजों ने होर्मुज पार किया: अमेरिका-ईरान के बीच 17 जून को हुए समझौते के बाद अब तक 11 जहाज होर्मुज पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।
3. होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल गुजरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि सोमवार को होर्मुज से 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
4. इजराइल अपने हथियार खुद बनाएगा: इजराइली PM ने कहा कि इजराइल को अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका पर सैन्य निर्भरता कम करनी होगी और खुद हथियार बनाना सीखना होगा।
5. ट्रम्प ने ईरान को फिर से धमकी दी: ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान समझौते का पालन नहीं करता या सही तरीके से व्यवहार नहीं करता, तो वह फिर से कार्रवाई करने को तैयार हैं।
ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
लाइव अपडेट्स
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कतर बोला- कुछ हफ्तों में LNG उत्पादन फिर सामान्य होगा
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने फाइनेंशियल टाइम्स से कहा है कि देश का LNG उत्पादन अगले कुछ हफ्तों में फिर से सामान्य स्तर पर पहुंच जाएगा। हालांकि, हमले में क्षतिग्रस्त हुई एक इकाई फिलहाल बंद रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कतर को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए MoU के बाद आने वाले हफ्तों में होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही भी सामान्य हो जाएगी।
कतर दुनिया के सबसे बड़े LNG निर्यातकों में शामिल है और वैश्विक LNG निर्यात में उसकी हिस्सेदारी करीब 20% है।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान झुकने को तैयार, सीनेट के वोट ने मुश्किल बढ़ाई

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और समझौते के लिए लगभग हर शर्त मानने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कई दशकों में पहली बार ईरान अमेरिका और उसके राष्ट्रपति का इतना सम्मान कर रहा है।
ट्रम्प ने अमेरिकी सीनेट में हुए ‘वॉर पावर्स एक्ट’ से जुड़े मतदान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह मतदान गलत समय पर और बेकार था। इससे दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद समर्थक देश को यह संदेश गया कि अमेरिका मेरी नीति से सहमत नहीं है और मुझे कार्रवाई रोकनी चाहिए।
ट्रम्प ने आरोप लगाया कि चार रिपब्लिकन सीनेटरों ने डेमोक्रेट सांसदों के साथ मिलकर वोट दिया, जिससे उनके लिए ईरान के साथ बातचीत करना और मुश्किल हो गया है।
05:57 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अभी परमाणु ठिकानों की निगरानी की कोई योजना नहीं
अमेरिका के दावों के उलट ईरान ने कहा है कि फिलहाल उसके परमाणु ठिकानों पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी बहाल करने की कोई योजना नहीं है। तेहरान का कहना है कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत के दौरान उसने IAEA निरीक्षकों की वापसी को लेकर कोई गारंटी नहीं दी।
ईरानी अधिकारियों ने कहा कि न तो IAEA प्रमुख राफेल ग्रोसी के साथ उनकी कोई बैठक हुई और न ही परमाणु निरीक्षण को लेकर कोई समझौता हुआ। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ट्रम्प और वेंस सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि ईरान निरीक्षकों को वापस आने देने पर सहमत हो गया है।
हालांकि ईरान ने भविष्य में ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि इस बारे में कोई फैसला लिया जाता है तो उसे देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मंजूरी जरूरी होगी।
05:13 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी, दूतावास बोला- तुरंत रजिस्ट्रेशन कराएं
ईरान में भारतीय दूतावास ने ताजा एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे दूतावास के साथ अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
दूतावास ने भारतीयों से कहा है कि वे उच्च स्तर की सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है।
एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और सुरक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने को भी कहा गया है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि रजिस्ट्रेशन से जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों तक जल्दी पहुंचने और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

05:11 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
कतर में कुछ हफ्तों में फिर सामान्य हो सकता है LNG उत्पादन
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा है कि देश में LNG का उत्पादन अगले कुछ हफ्तों में सामान्य हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट में हालात बेहतर होने लगे हैं और कतरएनर्जी उत्पादन बहाल करने की तैयारी कर रही है।
फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अल थानी ने कहा कि मार्च में हमले से क्षतिग्रस्त हुई इकाई को छोड़कर बाकी उत्पादन कुछ हफ्तों में सामान्य स्तर पर लौट सकता है। उन्होंने कहा कि कतरएनर्जी की टीमें पहले से ही इस दिशा में काम कर रही हैं।
मार्च में रास लाफान गैस संयंत्र पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद कतर को गैस उत्पादन और निर्यात गतिविधियां सीमित करनी पड़ी थीं। कतर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा LNG उत्पादक देश है, इसलिए इस व्यवधान का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ा था।
04:41 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान बातचीत की निगरानी करेंगी 4 कमेटियां

04:10 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज में जहाजों की आवाजाही लगभग तीन गुना बढ़ी
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शिपिंग डेटा कंपनी मरीनट्रैफिक के मुताबिक, 12-14 जून के बीच जहां सिर्फ 32 जहाज इस रास्ते से गुजरे थे, वहीं 19-21 जून के दौरान यह संख्या बढ़कर 93 पहुंच गई।
कंपनी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हालिया कूटनीतिक प्रगति और ईरानी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों में अस्थायी ढील से शिपिंग कंपनियों का भरोसा बढ़ा है। इससे होर्मुज के रास्ते माल और तेल ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही तेज हुई है।
03:43 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
रूबियो बोले- ईरान चाहे तो विकास की राह पकड़ सकता है
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अगर ईरान टकराव की राजनीति छोड़कर सामान्य देश की तरह आगे बढ़ने का फैसला करता है, तो उसके लिए बड़े आर्थिक अवसर खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ईरान को विदेशी निवेश और विकास के नए मौके मिल सकते हैं।
UAE की राजधानी अबू धाबी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रूबियो ने कहा कि ईरान के सामने अपनी दिशा बदलने का बड़ा मौका है। उनके मुताबिक, अगर तेहरान सही फैसला करता है तो वह भी खाड़ी क्षेत्र के दूसरे देशों की तरह विदेशी निवेश का फायदा उठा सकता है।
रूबियो ने कहा कि यह निवेश अमेरिकी सरकार की ओर से नहीं होगा, बल्कि निजी निवेशकों और कंपनियों की तरफ से आ सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई देशों ने इसी रास्ते से आर्थिक प्रगति हासिल की है।
03:32 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने सीनेट में पास हुए प्रस्ताव की आलोचना की
ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग करने वाले सीनेट के प्रस्ताव नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जब ईरान दबाव में था और समझौते के लिए तैयार दिख रहा था, उसी समय सीनेट ने ऐसा प्रस्ताव पास कर उनके प्रयासों को कमजोर किया।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान इस समय अमेरिका की लगभग हर शर्त मानने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि कई दशकों में पहली बार ईरान अमेरिका और उसके राष्ट्रपति का सम्मान कर रहा है।
उन्होंने सीनेट में पास हुए वॉर पॉवर्स प्रस्ताव को गलत समय पर लिया गया और बेमतलब का फैसला बताया। ट्रम्प ने उन चार रिपब्लिकन सीनेटरों की भी आलोचना की, जिन्होंने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने उनका काम और मुश्किल बना दिया है।
03:14 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 4 जुलाई से शुरू होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार

03:11 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज से दक्षिण कोरिया के 4 जहाज निकले
दक्षिण कोरिया ने बताया है कि उसके 4 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। इनमें 26 दक्षिण कोरियाई नाविक सवार थे। इनमें से एक जहाज दक्षिण कोरिया लौट रहा है।
इन जहाजों के निकलने के बाद भी दक्षिण कोरिया से जुड़े 18 जहाज अभी होर्मुज क्षेत्र में मौजूद हैं।
02:20 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान में बातचीत से तेल सस्ता हुआ
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने के आसार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 0.5% गिरकर 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि होर्मुज स्ट्रेट के फिर से सामान्य रूप से खुलने और तेल सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से बाजार में राहत आई है। इसी वजह से निवेशकों की चिंता कम हुई और कीमतों पर दबाव बना।
02:07 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सीनेट में ईरान जंग के खिलाफ प्रस्ताव पास
अमेरिकी सीनेट ने 50-48 वोटों से एक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की है। इससे पहले प्रतिनिधि सभा भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है।
1973 के वॉर पॉवर्स एक्ट के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के दोनों सदनों ने किसी राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई खत्म करने का निर्देश दिया है। वोटिंग में चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स का साथ दिया।
हालांकि व्हाइट हाउस ने प्रस्ताव को प्रतीकात्मक बताते हुए कहा कि इसका कोई कानूनी असर नहीं होगा।
01:49 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- मिसाइलों पर कोई समझौता नहीं होगा
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुए 14 सूत्रीय समझौते में मिसाइल कार्यक्रम शामिल नहीं है और भविष्य में भी इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेजेशकियान ने कहा, “हमारी मिसाइलों पर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही आगे होगी।” उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें देश की सुरक्षा का अहम आधार हैं।

01:17 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान ने परमाणु ठिकानों की जांच नहीं कराई तो बातचीत बंद कर देंगे
ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच नहीं कराई तो अमेरिका उसके साथ चल रही बातचीत रोक देगा। ट्रम्प का दावा है कि ईरान पहले ही इस शर्त पर सहमत हो चुका है।
पेंसिल्वेनिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने परमाणु ठिकानों की जांच की अनुमति देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर वे इस बात से पीछे हटते हैं तो मैं अभी बातचीत रद्द कर दूंगा।’
ट्रम्प के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA के अधिकारी उचित समय पर ईरान पहुंचेंगे और वहां के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि निरीक्षण कब शुरू होगा।
12:58 AM24 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अब सिर्फ बचाव नहीं, पहले हमला भी कर सकते हैं
ईरान ने अपनी सैन्य नीति में बड़े बदलाव का दावा किया है। ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर अहमद रजा पूरदस्तान ने कहा कि देश अब केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर पहले हमला भी कर सकता है।
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पूरदस्तान ने कहा कि ईरान ने रक्षात्मक रणनीति से आगे बढ़कर ऑफेंसिव डॉक्ट्रिन यानी आक्रामक सैन्य नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय हितों की मांग हुई तो ईरान ऐसे मोर्चों पर कार्रवाई कर सकता है, जहां से दुश्मन को इसकी उम्मीद भी नहीं होगी।
उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताओं का बड़ा हिस्सा अब तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि ईरान लेबनान की रक्षा के लिए भी पूरी तरह तैयार है।












