हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से फ्लैश फ्लड:शिमला में तेज बारिश, मानसून देरी से पहुंचेगा; अब तक सामान्य से 25% कम बरसे बादल | ACTPnews

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से फ्लैश फ्लड:शिमला में तेज बारिश, मानसून देरी से पहुंचेगा; अब तक सामान्य से 25% कम बरसे बादल

किन्नौर जिला के निचार में आज सुबह तड़के चार बजे बादल फटने के बाद कुछ देर तक भारी बारिश हुई। इसके बाद काचरंग नाला में फ्लैश फ्लड आ गया। डीसी किन्नौर अमित शर्मा ने बताया कि इससे किसी प्रकार के जान व माल को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ग्रामीणों का रास्ता फ्लैश फ्लड में जरूर बह गया। वहीं शिमला में भी अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई है। सुबह 10.30 बजे मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली रही। मगर 11 बजे बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर दोपहर तीन बजे तक शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, कुल्लू और मंडी जिला में बारिश के साथ आंधी व तूफान चल सकता है। IMD की माने तो राज्य में 28 जून तक हल्की बारिश जारी रहने के आसार हैं। 25 व 28 जून को राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। राज्य में देरी से पहुंचेगा मानसून प्रदेश में मानसून की एंट्री की नॉर्मल डेट (22 जून) बीत चुकी है, लेकिन अभी तक दस्तक के संकेत नहीं मिल रहे। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान भी मानसून पहुंचने की संभावना कम है। ऐसे में राज्य में मानसून पहुंचने में इस बार काफी देरी हो सकती है। अब तक सामान्य से 25% कम बारिश राज्य में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक 1 से 23 जून तक हिमाचल में सामान्य तौर पर 66.7 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 49.9 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। सोलन जिले को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। बीते कल 10 डिग्री तक बढ़ा तापमान बीते दिनों मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला। कई क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। इसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। केलांग का पारा 10.8 डिग्री बढ़ा लाहौल-स्पीति के केलांग में तापमान में सबसे ज्यादा 10.8 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सुंदरनगर का पारा 6.4 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री, भुंतर का तापमान 6 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 33.8 डिग्री, ऊना का तापमान 3.6 डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश का औसत तापमान में 4 डिग्री का उछाल राजधानी शिमला में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंडी में तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी बीते दिन की तुलना में करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। 28 जून तक हल्की बारिश के आसार हालांकि मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी रहने से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ सकती है। मानसून की देरी का असर आने वाले दिनों में बारिश के वितरण पर भी पड़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports