Physiotherapist Killed on Dinner Date; Roadside Murder | ACTPnews

Physiotherapist Killed on Dinner Date; Roadside Murder


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Double Murder: Physiotherapist Killed On Dinner Date; Roadside Murder

बेंगलुरु51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की हत्या कर दी गई। दोनों युवतियों की हत्या का आरोप उनके बॉयफ्रेंड पर है। एक युवती के परिवार ने बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य मामले में तीन लोगों ने बीच रोड पर एक शख्स का मर्डर कर दिया।

पहली घटना:

पहली घटना महालक्ष्मी लेआउट से सामने आई, जहां शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 23 साल की अंजलि की उसके प्रेमी राजीव ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशन में थे। हालांकि, राजीव के आपराधिक रिकॉर्ड के चलते अंजलि का परिवार रिश्ते के खिलाफ था।

रविवार शाम को राजीव ने अंजलि को डिनर के लिए बुलाया। युवक ने अंजलि फिर से शादी के लिए प्रपोज किया। लेकिन अंजलि के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान राजीव ने अंजलि की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अंजलि और राजीव दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

अंजलि और राजीव दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

दूसरी घटना :

  • चिक्काबल्लापुर जिले के पर्यटन स्थल नंदी हिल्स के पास एक फिजियोथेरेपिस्ट बंद रिसॉर्ट के कमरे के अंदर मृत पाई गई। बगल में ही उसका बॉयफ्रेंड बेहोश पड़ा था। युवक पेशे से कैब ड्राइवर है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया है कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद सुसाइड की कोशिश की थी।

परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

  • मृतक की पहचान साईं सुरभि के रूप में हुई है, जो सत्य साईं अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट थीं। वहीं उसका प्रेमी संजीत अली केरल के कोझिकोड का रहने वाला है। अली पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में कैब ड्राइवर है। सोमवार सुबह जब दोनों समय पर चेक आउट करने रिसेप्शन पर नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया।
  • काफी कोशिशों के बाद भी गेट नहीं खुला तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर सुरभि की लाश पड़ी थी। वहीं, अली बेहोशी की हालत में था, जिसे पास के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। सुरभि के परिवार ने लव-जिहाद का आरोपा लगाया है।
आरोपी अली कैब ड्राइवर है जबकि साईं सुरभि फिजियोथेरेपिस्ट थीं।

आरोपी अली कैब ड्राइवर है जबकि साईं सुरभि फिजियोथेरेपिस्ट थीं।

तीसरी घटना :

रविवार शाम को बेंगलुरु के जेपी नगर में बीच रोड पर तीन हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आईजी सर्कल के पास हुई यह वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में हमलावरों को पीड़ित का पीछा करते हुए और फिर सबके सामने उसे बार-बार चाकुओं से वार करते हुए देखे जा सकते हैं।

पीड़ित की पहचान राजा उर्फ ​​हलमुक राजा के रूप में हुई है। मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ मारपीट, लूट, जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज थे।

3 हथियारबंद हमलावरों ने शख्स की बीच बाजार में हत्या कर दी।

3 हथियारबंद हमलावरों ने शख्स की बीच बाजार में हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed