Iran US War Situation LIVE Update; Donald Trump Qatar Ceasefire Talks | Hormuz Strait | ACTPnews

Iran US War Situation LIVE Update; Donald Trump Qatar Ceasefire Talks | Hormuz Strait


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Situation LIVE Update; Donald Trump Qatar Ceasefire Talks | Hormuz Strait Tehran

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों से तुरंत पेट्रोल के दाम घटाने को कहा है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, लेकिन इसका फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंच रहा।

उन्होंने कहा कि लोग अब भी जरूरत से ज्यादा कीमत चुका रहे हैं, जबकि तेल लगातार सस्ता हो रहा है। उन्होंने कंपनियों से पेट्रोल की कीमत करीब 2.50 डॉलर प्रति गैलन तक लाने की अपील की।

ट्रम्प ने कहा कि ग्राहकों से जरूरत से ज्यादा पैसे वसूलना गैरकानूनी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियों ने जल्द दाम नहीं घटाए तो उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले ट्रम्प अमेरिकी न्याय विभाग को बड़ी तेल कंपनियों की जांच के आदेश भी दे चुके हैं।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद तेल की कीमतों में उछाल आया था। अब कच्चे तेल की कीमतें घट गई हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल अब भी महंगा बिक रहा है।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर तेल की कीमतें करने के लिए कहा।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर तेल की कीमतें करने के लिए कहा।

पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स…

1. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही घटी: समुद्री ट्रैकिंग कंपनी केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कुल 29 मालवाहक जहाज होर्मुज से गुजरे, जबकि रविवार को यह संख्या घटकर सिर्फ 12 रह गई।

2. होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान की मीटिंग: ईरान और ओमान ने सोमवार को मस्कट में जॉइंट होर्मुज कमेटी की पहली बैठक की। इसमें होर्मुज स्ट्रेट को चलाने को लेकर चर्चा हुई।

3. खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा इंडियन डेलिगेशन: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हो सकते हैं।

4. ईरान बोला- कतर में फंसे 6 अरब डॉलर जल्द मिलेंगे: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जर्मनी ने अमेरिका-ईरान MoU का किया समर्थन

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन (MoU) का समर्थन दोहराया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि यह समझौता मौजूदा संवेदनशील हालात में कूटनीतिक समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वाडेफुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि यह समझौता बेहद नाजुक स्थिति में कूटनीति के लिए अवसर पैदा करता है। उन्होंने कहा कि अब सबसे बड़ी प्राथमिकता ऐसा स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवाजाही बनी रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दीर्घकालिक समाधान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का प्रभावी समाधान शामिल होना चाहिए। उनके अनुसार, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम भविष्य में कभी भी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा न बने।

05:43 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान-फ्रांस के विदेश मंत्रियों में MoU पर बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो ने अमेरिका-ईरान समझौता (MoU) और उसे लागू करने को लेकर फोन पर बातचीत की। ईरान ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य अमेरिका और इजराइल की ओर से उस पर थोपे गए युद्ध को समाप्त करना है।

यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि फ्रांस और ओमान मिलकर होर्मुज को जहाजों की आवाजाही के लिए सुरक्षित बनाने पर काम कर रहे हैं। इसके तहत समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगें हटाने की भी तैयारी है।

मैक्रों के इस बयान पर ईरान ने आपत्ति जताई। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज में समुद्र से बारूदी सुरंगें हटाने का काम सिर्फ ईरान करेगा। किसी दूसरे देश को इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।

05:25 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ओमान बोला- होर्मुज में जहाजों पर ट्रांजिट फीस नहीं लगनी चाहिए

ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ट्रांजिट फीस लगाने का विरोध किया है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने कहा कि केवल स्ट्रेट से गुजरने के लिए जहाजों से शुल्क वसूलना उचित नहीं है।

फ्रांसीसी रेडियो स्टेशन मोंटे कार्लो डूआलिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि समुद्री, पर्यावरणीय और नौवहन सेवाओं के बदले शुल्क लेने पर संबंधित देशों और शिपिंग कंपनियों के साथ स्वैच्छिक आधार पर चर्चा की जा सकती है। उनके मुताबिक, इन सेवाओं में नौवहन सुरक्षा बढ़ाना, समुद्री प्रदूषण से बचाव और दुर्घटनाओं या आपात स्थितियों से निपटने की व्यवस्था शामिल हो सकती है।

अलबुसैदी ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था के लिए मलक्का और सिंगापुर स्ट्रेट जैसे मौजूदा मॉडलों से भी सीख ली जा सकती है।

04:10 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने लेबनान से ट्रेवल बैन हटाया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने नागरिकों के लिए लेबनान की यात्रा पर लगी दो महीने पुरानी पाबंदी हटा दी है। UAE सरकार ने कहा कि लेबनान जाने वाले सभी नागरिकों को यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय में अपना पंजीकरण कराना होगा।

UAE ने 30 अप्रैल को अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के बाद सुरक्षा चिंताओं के चलते अपने नागरिकों के ईरान, लेबनान और इराक जाने पर रोक लगा दी थी। साथ ही इन देशों में मौजूद अमीराती नागरिकों से तुरंत स्वदेश लौटने की अपील की गई थी।

सरकार ने फिलहाल केवल लेबनान के लिए यात्रा प्रतिबंध हटाया है। ईरान और इराक की यात्रा पर लगी रोक अब भी जारी रहेगी।

इस बीच, युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार सोमवार को तेहरान और दुबई के बीच हवाई उड़ानें दोबारा शुरू हुई हैंय़

03:56 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज पर ईरान-ओमान में सहमति बनी

ईरान और ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य के प्रबंधन को लेकर साझा सहमति बनने का दावा किया है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि दोनों देशों ने होर्मुज के प्रशासन और जहाजों की आवाजाही से जुड़े मुद्दों पर समान समझ विकसित की है।

होर्मुज संयुक्त समिति की पहली बैठक के बाद गरीबाबादी ने कहा कि ओमान भी तटीय देश होने के नाते इस व्यवस्था में शामिल रहना चाहता है। उनके मुताबिक, ओमान का मानना है कि जहाजों को दी जाने वाली सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच तकनीकी समितियां बनाई जाएंगी और अगले 7 से 8 दिनों में विशेषज्ञ स्तर की बातचीत शुरू होगी। इसमें समुद्री मार्ग, प्रशासनिक व्यवस्था और समझौते के मसौदे पर चर्चा की जाएगी।

03:02 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज में दक्षिण कोरिया के सिर्फ 2 जहाज बचे

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि होर्मुज में अब उनके देश के केवल दो जहाज ही बचे हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद दक्षिण कोरिया से जुड़े 26 जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में फंस गए थे।

राष्ट्रपति ने बताया कि इनमें से 24 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज से बाहर निकल चुके हैं। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के साथ ही ईरान ने होर्मुज बंद कर दिया था, जिसके कारण दुनिया भर के करीब 600 जहाज और लगभग 11 हजार नाविक वहां फंस गए थे।

02:31 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका से अंतिम समझौते पर बातचीत शुरू नहीं हुई

ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ अंतिम समझौते पर अभी बातचीत शुरू नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) की प्रमुख शर्तों को लागू किए बिना अंतिम समझौते पर वार्ता शुरू नहीं की जा सकती।

इन शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, ईरान के आसपास से अमेरिकी सैन्य मौजूदगी कम करना, होर्मुज को फिर से खोलना, ईरानी तेल निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाना और कतर समेत अन्य देशों में फंसी ईरान की संपत्तियों को जारी करना शामिल है।

01:41 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- दोहा वार्ता अहम भी हो सकती है, नहीं भी

ट्रम्प ने कहा है कि कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता “अहम भी हो सकती है और नहीं भी”। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल दोहा के लिए रवाना हो चुका है और अब बातचीत के नतीजे का इंतजार है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, “वे कतर जा रहे हैं। शायद वे निकल चुके हैं या निकलने वाले हैं। देखते हैं कि बातचीत कैसी रहती है।”

ट्रम्प ने दावा किया कि सैन्य मोर्चे पर अमेरिका मजबूत स्थिति में है और उसका मुख्य उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना है।

01:28 AM30 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने पेट्रोल पंप संचालकों से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को कहा

ट्रम्प ने पेट्रोल पंप संचालकों और ईंधन विक्रेताओं से तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब कच्चे तेल की कीमत घटकर 68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, तब भी खुदरा ईंधन की कीमतें जरूरत से ज्यादा बनी हुई हैं।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईंधन विक्रेताओं को तुरंत कीमतें घटानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा तेल कीमतों के हिसाब से ग्राहकों से अधिक वसूली की जा रही है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि जरूरत से ज्यादा कीमत वसूलना अवैध है और अगर विक्रेताओं ने जल्द दाम नहीं घटाए तो उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports