Kashmir Terrorist Encounter; LeT Commander Zakir Ahmad | ACTPnews

कश्मीर के शोपियां में मारा गया आतंकी का CCTV फुटेज। जाकिर गनी (दाएं)। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Kashmir Terrorist Encounter; LeT Commander Zakir Ahmad | Shopian SOG RR CRPF Operation

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कश्मीर के शोपियां में मारा गया आतंकी का CCTV फुटेज। जाकिर गनी (दाएं)।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद किया।

आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने शनिवार शाम चनापोरा इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के पांचवें दिन जाकिर गनी का शव बरामद हुआ। एक और आंतकी लतीफ भट के छिपे होने की आशंका है।

जाकिर गनी उन 14 आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था। यह संयुक्त ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF ने मिलकर चलाया।

मीमंदर इलाके में लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है। जाकिर का शव बरामद हुआ है।

मीमंदर इलाके में लतीफ भट (बाएं) और जाकिर गनी (दाएं) की यह तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई है। जाकिर का शव बरामद हुआ है।

आंतकियों के खिलाफ 5 दिन से ऑपरेशन जारी

आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम से चनापोरा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

ऑपरेशन में सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 34 आरआर, 55 आरआर, 3 पैरा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF की 14 व 178 बटालियन शामिल हैं।

सेना की खास एंटी टेरेरिज्म यूनिट, ‘विक्टर फोर्स’ ने बाग के घने पेड़ों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए और इलाके में रोशनी का इंतजाम भी किया। सुरक्षाबल पिछले कई दिनों से गांवों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

कुलगाम का रहने वाला था जाकिर

सूत्रों के मुताबिक, जाकिर कुलगाम के मतलहामा का रहने वाला था। वह 2023 से दक्षिण कश्मीर और पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय था। जाकिर का नाम पाकिस्तान से जुड़े कई आतंकी हमलों से भी जुड़ा था।

अक्टूबर 2025 में NIA कोर्ट ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किया था और हाल ही में उनका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच से भी जुड़ा था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी और उनके घर भी गिरा दिए गए थे।

सुरक्षा रिकॉर्ड के मुताबिक, जाकिर 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है, जबकि लतीफ पिछले साल LeT में शामिल हुआ था।

14 लोकल आतंकियों में 9 मारे गए, अब 5 की तलाश

अगर जाकिर गनी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो 9वां आतंकी होगा, जिसे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जिन 14 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, जाकिर गनी को मिलाकर उनमें से अब तक 9 मारे जा चुके हैं। 6 आतंकी मई 2025 में शोपियां और पुलवामा में एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

पहलगाम हमले के बाद से चलाए गए सेना के मेजर ऑपरेशन

  • ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025: पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। भारत सरकार के अनुसार 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई ठिकाने निशाना बने। 6 जवान शहीद हुए, लेकिन यह जानकारी बाद में जारी की गई।
  • ऑपरेशन केलर 13 मई 2025: शुकेल-केलर और शोपियांमें राष्ट्रीय राइफल्स, भारतीय सेना, J&K पुलिस ने यह ऑपरेशन लॉन्च किया था। 3 लश्कर आतंकी ढेर किए। इन्हीं में टॉप कमांडर शाहिद कुट्टे शामिल था। इसकी मौत से दक्षिण कश्मीर में लश्कर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।
  • ऑपरेशन महादेव 28 जुलाई 2025: हरवन-दाचीगाम (महादेव रिज), श्रीनगर में राष्ट्रीय राइफल्स, पैरा स्पेशल फोर्सेज, CRPF, J&K पुलिस ने मिलकर चलाया। 3 पाकिस्तानी आतंकी (सुलेमान शाह/फैसल जट्ट, अबू हमजा यासिर/जिब्रान) मारे गए। सरकार ने इन्हें पहलगाम हमले में शामिल बताया था।
  • ऑपरेशन अखल अगस्त 2025: कुलगाम इलाके में बने अखल जंगल में भारतीय सेना, J&K पुलिस, CRPF ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। इसमें 3 आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के जंगलों में सक्रिय मॉड्यूल पर कार्रवाई की थी।
  • ऑपरेशन गुड्डर 7–17 सितंबर 2025: कुलगाम में गुड्डर जंगल में चिनार कॉर्प्स, CRPF, SOG, J&K पुलिस ने ऑपरेशन चलाया था। इसमें 2 आतंकी मारे गए। साथ ही सेना के 2 जवान सूबेदार प्रभात गौर और लांस नायक नरेंद्र सिंधु शहीद हुए थे।
  • ऑपरेशन शेरोवाली जून 2026: दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों की श्रृंखला है। लंबे समय से चल रहा है। इसमें आतंकियों के मददगारों को भी पकड़ा जा रहा है। आतंकी ठिकाने खोजकर नष्ट किए जा रहे हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

हाफिज सईद ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची:NIA बोली- भारत के खिलाफ जंग छेड़ी; अब तक हमले के आरोपी 3 आतंकी ढेर

पहलगाम हमले पर NIA ने सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने कहा कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *