India T20 Loss vs England | ACTPnews

India T20 Loss vs England


नॉटिंघम1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया को मंगलवार को टी-20 क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसे इंग्लैंड ने तीसरे मैच में 125 रन से हराया। ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 202 रन चेज कर रही टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई।

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के प्रदर्शन को बेहद खराब बताया। वहीं, हेड कोच गंभीर बचाव करते नजर आए। उन्होंने सीरीज में संजू सैमसन की वापसी के संकेत भी दिए।

स्टोरी में पढ़िए हार के बाद किसने क्या कहा?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा-

QuoteImage

हमारा प्रदर्शन बेहद खराब था। इतनी बड़ी हार स्वीकार्य नहीं है। टीम को गलतियों से सीख लेकर मजबूती से वापसी करनी होगी। फिर ड्रॉइंग बोर्ड पर लौटकर अपनी कमियों पर काम करना होगा।

QuoteImage

भारतीय टीम अय्यर की कप्तानी में चौथा टी-20 मैच हारी है। वे इस मैच में सिर्फ 5 रन ही बना सके। भारतीय कप्तान ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि यह 200 रन वाली विकेट थी।’ उन्होंने बैटर्स के प्रदर्शन पर कहा-

QuoteImage

पावरप्ले में हमारे चार विकेट गिर गए। यहीं से हम मैच में पिछड़ गए। हार्ड लेंथ पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था और हम उसे ठीक से लागू नहीं कर सके।

QuoteImage

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच गौतम गंभीर ने कहा-

QuoteImage

जब आप नई शुरुआत (रीसेट) करते हैं, तो चीजों को पटरी पर आने में समय लगता है। 15 साल का खिलाड़ी ओपनिंग कर रहा है, प्रिंस यादव अपना दूसरा टी-20 मैच खेल रहा है। हर्षित राणा चोट के बाद वापसी कर रहा है।

QuoteImage

गंभीर ने आगे कहा-

QuoteImage

हम अक्सर सिर्फ नतीजे देखते हैं। जोकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अहम हैं। लेकिन, हमें प्रैक्टिकल भी होना होगा। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ युवाओं को मौका देंगे। तो उन्हें खुद को विकसित करने का समय भी देना पड़ेगा।

QuoteImage

गंभीर बोले- सैमसन की वापसी के दरवाजे बंद नहीं

गंभीर ने विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर किए जाने पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- ‘संजू सैमसन को जितनी क्लियारिटी मिलनी चाहिए थी, वह मैंने उन्हें दे दी है। वह बातचीत एक कोच और खिलाड़ी के बीच हुई है। उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती।’ कोच ने यह भी क्लियर किया कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में उनकी वापसी की संभावना खत्म नहीं हुई है।

गंभीर ने मैच के बाद सैमसन को बाहर किए जाने पर खुलकर बातचीत की।

गंभीर ने मैच के बाद सैमसन को बाहर किए जाने पर खुलकर बातचीत की।

दिनेश कार्तिक ने रणनीति पर सवाल उठाए पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। टीम इंडिया ने पावरप्ले के अंदर 5वां विकेट गंवा दिया था और स्कोर महज 52 रन था।

यहां अक्षर पटेल के आउट होने के बाद ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भेजा गया। इस पर कमेंट्री के दौरान कार्तिक ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा- क्या आप गंभीर हैं? हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले भेजा गया? ऐसा नहीं होना चाहिए।’

इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने गेंदबाजों की तारीफ की

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीत का श्रेय अपने तेज गेंदबाजों जोश टंग और जोफ्रा आर्चर को दिया, जिन्होंने मिलकर सात विकेट लिए। ब्रूक ने कहा, ‘दूसरी पारी से पहले हमारी रणनीति बिल्कुल स्पष्ट थी। हमने जल्दी पहचान लिया था कि स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी इस विकेट पर सबसे प्रभावी रहेगी। उसी योजना पर अमल किया और उसका फायदा मिला।’

——————————————–

तीसरे टी-20 की यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने टी-20 में दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया, इंग्लैंड ने 125 रन से हराया

भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया। ट्रेंट ब्रिज में 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए टीम 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी-20 में रन के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी रही। इंग्लैंड ने मुकाबला 125 रन से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *