Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026 | ACTPnews

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup - Women WC 2026


स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जस्टिन बीबर, BTS, मैडोना और शकीरा जैसे स्टार्स परफॉर्म करेंगे। फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फैन्टिनो ने हाफटाइम शो में परफॉर्म करने वाले कलाकारों की जानकारी दी।

इसके अनुसार फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार करीब 11 मिनट का हाफटाइम शो आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन की देखरेख में ग्लोबल सिटिजन के सहयोग से होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

अर्णव पापरकर विंबलडन जूनियर्स के क्वार्टर फाइनल में, पेस का कारनामा दोहराया

भारत के अर्णव पापरकर ने विंबलडन जूनियर्स 2026 में लड़कों के सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वे पिछले 36 साल में सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। अर्णव से पहले लिएंडर पेस ने 1990 में टॉप-8 में जगह बनाई थी। उन्होंने उस साल जूनियर विंबलडन का खिताब भी जीता था।

18 साल पापरकर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के रयो ताबाता को मात्र 52 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया। पापरकर ने पहले दौर में ग्रेट ब्रिटेन के जोशुआ क्रेज़ को 6-2, 6-2 से हराया। अगले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्‍त अमरीका के कीटन हैंस को 6-2, 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पापरकर का अगला मुकाबला आज शाम 5 बजे क्वार्टर फाइनल में अमरीका के जॉर्डन ली से होगा।

महिला क्रिकेटर ब्यूमोंट ने संन्यास लिया, इंग्लैंड के लिए 13 वनडे शतक लगाए

इंग्लैंड की स्टार बैटर टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय ब्यूमोंट शुक्रवार से भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बाद विदाई लेंगी। 2009 में डेब्यू करने वाली ब्यूमोंट ने अपने 17 साल लंबे करियर में 11 टेस्ट, 140 वनडे और 109 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम वनडे में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 12 शतक दर्ज हैं। हालांकि, वे आगे भी घरेलू क्रिकेट खेलती रहेंगी।

ओलिंपिक कमेटी ने रूस से निलंबन हटाया, राष्ट्रगान और झंडे पर फैसला नहीं

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने रूस की ओलिंपिक समिति पर लगा निलंबन अस्थायी रूप से हटा दिया। इससे रूस के खिलाड़ियों की 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के क्वालिफायर और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वापसी का रास्ता खुल गया है।

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि रूस अपने झंडे, राष्ट्रीय गान और आधिकारिक पहचान के साथ ओलिंपिक में हिस्सा ले सकेगा या नहीं। IOC ने अक्टूबर 2023 में यूक्रेन के कब्जे वाले लुहान्स्क, दोनेत्स्क, खेरसोन और जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय ओलिंपिक परिषदों को मान्यता देने पर रूस ओलिंपिक समिति को निलंबित किया था।

आईओसी अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री ने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी सरकार के फैसलों की सजा नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, यूक्रेन ने इस फैसले को चिंताजनक बताया, जबकि कई खिलाड़ी संगठनों ने इसकी आलोचना की।

5 वर्ल्डकप खेलने वाले राफेल मार्केज मैक्सिको के नए हेड कोच बने

मैक्सिको फुटबॉल महासंघ (FMF) ने बार्सिलोना के स्टार डिफेंडर रहे राफेल मार्केज को अपनी नेशनल टीम का हेड कोच बनाया है। 47 साल के मार्केज 2030 फुटबॉल वर्ल्ड कप तक टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे जेवियर अगिरे की जगह लेंगे। मार्केज अब तक अगिरे के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर रहे थे। FMF ने कहा कि मार्केज की नियुक्ति पहले से तय उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य टीम में निरंतरता बनाए रखना, खिलाड़ियों का विकास करना और भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत तैयारी करना है। पूर्व कोच जेवियर अगिरे ने कहा, “राफा ने कोच के रूप में लगातार विकास किया है। मैं उन्हें खिलाड़ी और साथी दोनों के रूप में जानता हूं। वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह योग्य हैं।”

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *